Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

CG: सीएम विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में भरी हुंकार, कहा- हार निश्चित देखकर बौखला गए हैं कांग्रेसी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय का चुनावी अभियान ज़ोर शोर से जारी है। मंगलवार को रायगढ़ में आयोजित भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया की नामांकन रैली में उन्होंने कहा कि लोकसभा में अपनी हार निश्चित देखकर प्रदेश के कांग्रेसी बौखला गए हैं। कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ लगातार अमर्यादित बयान दे रहे हैं। कोई लाठी से सर फोड़ने की बात कह रहा तो कोई डिफाल्टर बोल रहा है। कांग्रेसियों की मोदी जी पर की गई अशोभनीय टिप्पणी बहुत ही शर्मनाक है। इसका करारा जवाब देना है, कांग्रेस को सबक सिखाना है।

cg news

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस सरकार में 36 वादे में एक भी वादे ठीक से पूरे नहीं हुए। भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया था, भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया था। कांग्रेस ने शराब, कोयला, रेत, सरकारी जमीन, डीएमएफ की राशि सब में घोटाला किया। प्रदेश को लूट-लूट कर कंगाल बना दिया। नरवा गरवा घुरवा बारी में घोटाला करके गोबर का पैसा भी खा गए। जो छत्तीसगढ़ के लिए शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में हुए घोटाले के आरोपी आज जेल की हवा खा रहे हैं। कभी गद्दे में सोने वाले आज जेल में नीचे सो रहे हैं, मच्छर से परेशान हैं। कांग्रेस को फिर से सबक सिखाना है, खाता खोलने भी नहीं देना है।

साय ने कहा कि ये चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है, ये बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है। ये चुनाव देश के देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। मोदी जी 140 करोड़ देशवासियों के लिए दिन-रात काम करते हैं। 24 घंटे में 18 घंटे काम करते हैं। वो देश के गांव, गरीब, मजदूर, किसान सबकी चिंता करते हैं। उन्होंने पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया, भारत का डंका बजाया। उन्हें फिर से प्रधानमंत्री बनाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के सुशासन की सरकार में जनहित का सब काम सांय-सांय हो रहा है। आज 4 महीने उनकी सरकार को हुए हैं। उनकी सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किये हैं। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी में जो बचे हुए वादे हैं उसको भी विष्णु सरकार 5 साल में सांय-सांय पूरा करेगी। साय ने भाजपा द्वारा जारी संकल्प पत्र के बारे में कहा कि हमने देशवासियों के हित के लिए संकल्प पत्र जारी किया है। जिसे मोदी की गारंटी भी कहते हैं। मोदी सरकार में पिछले 10 वर्षों में 4 करोड़ पीएम आवास बने, अगले पांच साल में 3 करोड़ नए पीएम आवास बनाना है। अब 70 साल तक के बुजुर्गों का भी मुफ्त में आयुष्मान भारत योजना में इलाज होगा। मुद्रा योजना के तहत बेटे-बेटियों को 10 लाख की जगह 20 लाख तक का लोन मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वो पूरा भी करती है, कांग्रेस की तरह झूठ नहीं बोलती। इसलिए मोदी जी को चुनिए, संकल्प पत्र का सभी वादा पूरा होगा।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी का बयान, भाजपा का संकल्प पत्र युवाओं को देगा प्रगति के अवसर

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+