छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि आज, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने किया नमन

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। सीएम साय ने अपने एक्स खाते पर पोस्ट करके अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिखा कि पराक्रमी योद्धा, सुशासन के परिचायक, सनातन धर्म ध्वजवाहक छत्रपति शिवाजी महाराज जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन।

delhi news
ज्ञात हो कि छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम भारत के इतिहास में बड़े ही सम्मान के साथ लिया जाता है। वह एक बहादुर, बुद्धिमानी, शौर्यवीर और दयालु शासक थे।शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1627 को मराठा परिवार में महाराष्ट्र के शिवनेरी में हुआ। उनके पिता शाहजी और माता जीजाबाई थीं। माता जीजाबाई धार्मिक स्वभाव वाली, वीरंगना स्त्री थीं।

इसी वजह से शिवाजी का पालन-पोषण रामायण, महाभारत और अन्य भारतीय वीरात्माओं की उज्ज्वल कहानियां सुना और शिक्षा देकर किया था। शिवाजी महाराज बालपन में अपनी आयु के बालक एकत्रित करके उनके नेता बनकर युद्ध करने और किले जीतने का खेल खेला करते थे।

छत्रपति शिवाजी महाराज का विवाह सइबाई निंबालकर के साथ सन् 14 मई 1640 में हुआ था। 3 अप्रैल 1680 ई. में तीन सप्ताह की बीमारी के बाद रायगढ़ में निधन हो गया। शिवाजी के पुत्र का नाम संभाजी था, संभाजी शिवाजी के ज्येष्ठ पुत्र और उत्तराधिकारी थे। उन्होंने 1680 से 1689 ई. तक शासन किया।

यह भी पढ़े 8 अप्रैल को छत्तीसगढ़ पीएम नरेंद्र मोदी, बस्तर में करेंगे चुनावी सभा को संबोधित

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+