कौन है प्रमोद? छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल के ट्वीट के बाद बढ़ी हलचल
CHHATTISGARH PRAMOD: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच आज शुक्रवार का दिन बेहद खास रहने वाला हैं। एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र जारी करेंगे,वहीं कांग्रेस भी बड़ा सियासी खुलासा कर सकती है। सीएम भूपेश बघेल ने सुबह-सुबह अपने सोशल मीडिया अकाउंट में चार लाइन लिखकर राजनीतिक हलचल तेज कर दी है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रमोद को उन्होंने क्या दिखाया? फिर प्रमोद ने उन्हें क्या बताया? थोड़ी देर में पता चलेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज समेत कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी यही पोस्ट शेयर की है। अब सियासी गलियारों में चर्चा हो रही है कि आखिर यह प्रमोद कौन है? अमित शाह के छत्तीसगढ़ आने पर कांग्रेस कौन सियासी दांव खेलने जा रही है? इधर रायपुर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी अब से थोड़ी देर में कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस लेने वाले हैं।
हाल ही में बलौदाबाजार विधानसभा सीट से जोगी कांग्रेस के विधायक प्रमोद शर्मा ने कांग्रेस का दामन थाम था। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी से मतभेद के बाद प्रमोद शर्मा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने हाल ही में कांग्रेस में प्रवेश किया है। प्रमोद शर्मा जोगी कांग्रेस और अमित जोगी रणनीति से अच्छी तरह वाकिफ हैं। इसलिए चर्चा है कि अमित शाह के दौरे समय अमित जोगी को लेकर प्रमोद शर्मा कोई बड़ा खुलासा न कर दें।
कांग्रेस हमेशा से ही जोगी परिवार पर भाजपा की टीम बी होने का आरोप लगती आई है। यह जानना भी जरुरी है कि इस समय अमित जोगी बेहद सुर्ख़ियों में हैं। वह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विधानसभा सीट पाटन से चुनाव लड़ रहे हैं,जिसके बाद पाटन विधानसभा सीट पर कांग्रेस के भूपेश बघेल, भाजपा के विजय बघेल और जोगी कांग्रेस के अमित जोगी के बीच मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।
यह भी पढ़ें












Click it and Unblock the Notifications