CG: मतदाता जागरूकता लाने महिलाओं ने थामा कार का स्टेरिंग, रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह ने सराहना

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मतदाताओं को जागरूक करने के विशेष अभियान चलाये जा रहे हैं। सोमवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता के लिए महिलाओं के द्वारा निकाली गई। इस कार रैली में महिलाओं का जज्बा और जोश देखते ही बन रहा था। महिलाएं खुद कार की स्टेरिंग थामकर रैली में निकली।

cg news

सबसे आकर्षण खुली जीप में महिलाओं के द्वारा मतदाता जागरूकता का स्लोगन और विभिन्न तरह के नवाचारी से मतदाता जागरूकता का कार्य किया गया। इस कार रैली में कई समूह की महिलाएं शामिल हुई और एक स्वर में मतदाता जागरूकता के नारे लगाते हुए मतदान का संदेश दिया। स्वीप के इस नवाचारी कार्य के लिए जिला प्रशासन को कार रैली में शामिल हुई महिलाओं ने धन्यवाद दिया और सराहना भी की।

इस आयोजन पर रायपुर की आम नागरिक प्रियंका मिश्रा ने कहा कि लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में मतदान सबसे आवश्यक है। अधिक से अधिक मतदान से लोकतंत्र मजबूत होगा। 18 की उम्र से अधिक के युवाओं और बुजुर्गाें भी अपील है कि 7 मई को मतदान के लिए अवश्य मतदान केंद्र जाएं और मजबूत लोकतंत्र बनाने में सहभागी बनें। वहीं अन्य प्रतिभागी शारदा सिंह ने महिलाओं के द्वारा निकाली गई कार रैली को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि लोकतंत्र के पर्व के लिए एक दिन समय निकालकर अवश्य मतदान करें। महिलाओं की जिम्मेदारी बड़ी होती है और महिलाएं बढ़-चढ़कर मतदान का हिस्सा बनें और कार रैली जैसे आयोजन के लिए जिला प्रशासन का बहुत-बहुत धन्यवाद। यह नवाचार आयोजन काफी सफल रहा।

यह भी पढ़ें CG: बृजमोहन की नामांकन रैली में बोले सीएम साय, रायपुर लोकसभा में 8 लाख से अधिक वाटों की लीड से जीतना है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+