CG: बृजमोहन की नामांकन रैली में बोले सीएम साय, रायपुर लोकसभा में 8 लाख से अधिक वाटों की लीड से जीतना है
Chhattisgarh: सोमवार को रायपुर लोकसभा भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल की नामांकन रैली में रायपुर लोक सभा क्षेत्र के 9 विधानसभा क्षेत्रों से ऐतिहासिक जन सैलाब उमड़ पड़ा। रायपुर जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर से भव्य जुलूस की शक्ल में निकली रैली में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में मातृ-शक्ति भी हाथों में भाजपा का झंडा और पोस्टर लेकर शामिल हुईं।

नामांकन रैली बाजे गाजे के साथ निकाली गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नामांकन रैली सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह लोकसभा का चुनाव बडा़ महत्वपूर्ण चुनाव है। यह नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। प्रधानमंत्री मोदी जी 10 वर्षों से लगातार देश की सेवा कर रहे हैं और यह गांव गरीब किसान मजदूर सब की चिंता करने वाले हैं। सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास को मूलमंत्र मानते हुए काम कर रहे हैं। इसलिए हमें भी केन्द्र में नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए रायपुर लोकसभा से अपराजेय योध्दा बृजमोहन अग्रवाल 8 लाख से अधिक वोटों से जिताना है।
उन्होंने कहा कि 5 वर्ष पहले कांग्रेस को प्रदेश की जनता ने सत्ता सौंपी थी लेकिन कांग्रेस ने सत्ता का दुरुपयोग करते हुए छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और घोटालों के नये रिकॉर्ड बनाए हैं। भ्रष्टाचार में इनका साथ देने वाले कई अधिकारी और साथी जेल में है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है, इसलिए कई कांग्रेसी पार्टी को छोड़कर लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इस डूबते जहाज को हमें लोकसभा चुनाव में पूरी तरह डुबोना है। 'मोदी की गारंटी’ में जो भी वादे किए थे सभी वादे लगातार पूरे होते जा रहे हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 वर्षों से लगातार काम कर रहे हैं। “मोदी है तो विकास की गारंटी है,” “मोदी है तो विश्वास की गारंटी है” “मोदी है तो सुरक्षा की गारंटी है” और “मोदी है तो गांरटी पूरी होने की गारंटी है”। उन्होंने कहा कि 5 वर्ष से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रही। जनता ने कांग्रेस को प्रदेश की बागडोर सौंपी थी लेकिन कांग्रेस पार्टी ने तो इन 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और घोटालों के रिकाॅर्ड बना डाले। कांग्रेस सरकार जनता की खून पसीने की गाढ़ी कमाई पर डाका डालकर अपना जेब भरने का काम किया। इसलिए 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करते हुए भाजपा के हाथों फिर से सत्ता की बागडोर सौंप दी।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh: अमित शाह की चुनावी रैली से पूर्व अभूतपूर्व उत्साह












Click it and Unblock the Notifications