CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, कई इलाकों ने होगी बारिश के आसार, बढ़ेगी ठंड
Chhattisgarh Weather: बंगाल की खाड़ी से आने वाली ठंडी हवाओं की वजह से छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ने लगी है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में बारिश के साथ ही जाड़ा बढ़ने की भी संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक है कि छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। हालांकि मौसम में नमी होने की वजह से सुबह और रात के जैसे ही दिन में भी ठंड बढ़ने लगी है।

बहरहाल छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे ने दस्तक दे दी है। इससे तड़के और रात के साथ ही अब दिन में भी ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार कि पिछले साल की तुलना में इस वर्ष अच्छी ठंड पड़ने की उम्मीद है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार भी प्रदेश के एक से दो स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। बीते दिनों कई छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हल्की मध्यम वर्षा हुई, इससे ठंड बढ़ने लगी है। सवेरे के साथ ही दोपहर में भी ठंड लगने लगी है।
कल छत्तीसगढ़ में सबसे ठंडा इलाका अंबिकापुर था, यहां की न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस और राज्य में सबसे अधिक तापमान दंतेवाड़ा में 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सुबह से राजधानी रायपुर में बादल छाए रहे। इसके साथ रायपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई गई है।












Click it and Unblock the Notifications