CG Assembly Election: छत्तीसगढ़ में संभावित विधायकों पर कड़ी नजर, परिणाम से पहले बुक हुए 3 चार्टर प्लेन
Chhattisgarh Election News: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का परिणाम 3 दिसंबर को आएगा। इससे पहले आज एग्जिट पोल सामने आ रहे हैं। एग्जिट पोल से मची हलचल के किस कांग्रेस और भाजपा बहुमत का दावा कर रही हैं, फिर भी सत्ता से दूर होने का भय उन्हें सतर्क रहने की हिदायत दे रहा है कि जीत का आंकड़ा अगर बहुमत के निकट पहुंचकर अटक गया, तो विधायकों को तोड़ने से बचाने और उन्हें एकजुट रखने के लिए उन्होंने अभी से तीन चार्टर प्लेन बुक करवा लिए गए हैं, ताकि ऐसी स्थिति बनने पर वह विधायकों को संपर्क से दूर करके तुरंत सुरक्षित स्थान रवाना कर सकें।

सियासी सूत्रों के मुताबिक दोनों ही पार्टियों के हाईकमान के यह स्पष्ट निर्देश हैं कि मतगणना के दिन सभी उम्मीदवारों पर कड़ी नजर रखी जाए। उनकी गतिविधियों पर पल की जानकारी लेते रहें। कांग्रेस और भाजपा दोनों के हाईकमान नहीं चाहते कि इसमें किसी तरह की चूक हो। सावधानी के लिए पूरी तैयारी की गई है। तीन दिसंबर को मतगणना के दिन दिल्ली और बेंगलुरु में बीजेपी और कांग्रेस के बड़े पदाधिकारियों की टीम पार्टी हेड ऑफिस में पहले से मौजूद रहेगी। पार्टी के सीनियर नेता यहां के चुनाव परिणामों पर निरंतर नजर रखेंगे।
अंतिम चरण में तस्वीर करीब करीब साफ होने के बाद वहां से छत्तीसगढ़ के प्रभारियों को आदेश मिलने आरंभ हो जाएंगे। जहां तक चार्टर प्लेन की बुकिंग की बात है तो दोनों ही दलों के वरिष्ठ नेता इस संबंध में कुछ भी कहने से बच रहे हैं, वहीं रायपुर के माना एयरपोर्ट प्रबंधन से जुड़े सूत्रों 3 दिसंबर के लिए चार्टर प्लेन की बुकिंग की गई है।
यह भी पढ़ें












Click it and Unblock the Notifications