ओडिशा में 8 पीएम मतलब नो सीएम, संबलपुर में बोले छत्तीसगढ़ के BJP विधायक पुरंदर मिश्रा
Odisha Election: ओड़िशा में सीएम विष्णुदेव के साथ ही भाजपा नेता पुरंदर मिश्रा ने भी मोर्चा संभाल रखा है, यह रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। पुरंदर मिश्रा ओड़िशा समाज से संबंध रहते हैं,लिहाजा उन्हें भी चुनाव प्रचार के दौरान बड़े- बड़े मंचों पर बोलते देखा जा रहा है।
रविवार को उन्होंने संबलपुर में आयोजित चुनावी रैली के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की तारीफ करते हुए कहा कि हमारे मुख्यमंत्री से अगर रात में बारह बजे भी कोई आम आदमी मिलने चले जाए तो आत्मीयता से मिलते हैं। लेकिन ओडिशा में सीएम नवीन बाबू तो "एट पीएम-नो सीएम" हैं। मतलब रात आठ बजे उनसे कोई मिलने चला जाए तो उनका दरवाजा बंद हो जाता है। ऐसे सीएम को हटाना है, ओडिशा में परिवर्तन लाना है।

वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मोदी की गारंटी को 5 साल में नहीं बल्कि 3 महीनों में ही पूरा करके दिखाया है। छत्तीसगढ़ में गरीब, किसान, मजदूर और महिलाओं को सशक्त बनाने लिए विष्णु सरकार अनेक जनकल्याणकारी योजना चला रही है। वहीं ओडिशा में बीजेडी सरकार की कोई भी योजना धरातल पर दिखाई नहीं देती है। साथ ही केंद्र की योजनाओं में भी यहां की सरकार द्वारा तरह-तरह की अड़चने डाली गई एवं भ्रष्टाचार किया गया और जब उसमें भी सफल नहीं हो रहे हैं तो मोदी जी की योजनाओं में पटनायक जी अपना फोटो लगाकर क्रेडिट ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि 25 साल से शासन में होने के बाद भी केवल चुनावों के दौरान ही पटनायक जी को लोगों के बीच देखा जाता है। तालाब का पानी भी यदि हम चेंज नहीं करते हैं तो उसमें से भी बदबू आने लगती है, नहाने लायक नहीं बचता है। उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि इस 25 साल की सरकार को बदलने का संकल्प आप सभी को लेना चाहिए।
यह भी पढ़ें CG: सीएम विष्णुदेव साय का केजरीवाल पर हमला, कांग्रेस और AAP को अपनी हार स्पष्ट दिख रही है












Click it and Unblock the Notifications