CG News: सौर सुजला योजना का मिल रहा लाभ, किसानों ने लगाए सोलर पंप
Chhattisgarh Sour Sula Yojana: सौर सुजला योजना अंतर्गत स्थापित की जाने वाली सोलर पंप का मुख्य उद्देष्य प्रदेष के कृषकों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना है।

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) की सौर सुजला योजना के बेहतर क्रियान्वयन से दूरस्थ एवं विद्युत रहित ग्रामों के लोगों को सूरज से शीतलता और हरियाली की सौगात मिल रही है। अंदरूनी क्षेत्र के गांवों में विद्युत आपूर्ति की सुचारू व्यवस्था के अभाव में कृषकों को खेत तक पानी पहुंचाने की समस्या का सामना करना पड़ता था।
अब विद्युतविहीन खेतों में सोलर पम्प लगने से खेती किसानी करने में सुविधा हो रही है। जिले के कृषक शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर आधुनिक तकनीकों से उन्नत खेती कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार की सौर सुजला योजना प्रदेष के किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है।
उत्तर बस्तर कांकेर के विकासखण्ड भानुप्रतापपुर अंतर्गत ग्राम चवेला निवासी शम्भूराम निषाद ने बताया कि पूर्व में सिंचाई की व्यवस्था के अभाव के कारण खेत बंजर रहता था और कृषि कार्य करने में परेषानियों का सामना करना पड़ता था। क्रेडा विभाग द्वारा सोलर पंप लगाये जाने अब खेतों में धान के अलावा अन्य साग-सब्जी की खेती भी हो रही है, जिससे उन्हें प्रति एकड़ 30 से 40 हजार रूपये की आय प्राप्त हो रही है।
राज्य शासन द्वारा सौर सुजला योजना अंतर्गत स्थापित की जाने वाली सोलर पंप का मुख्य उद्देष्य प्रदेष के कृषकों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना है। सौर सुजला योजना से किसानों को बड़ी राहत मिली है और आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो रहे हैं। सोलर पंप स्थापना से शासन के करोड़ों रूपये की बिजली की बचत भी हो रही है।
यह भी पढ़ें CG News: किसान किताब को मिलेगा नया नाम, सीएम भूपेश बघेल की घोषणा
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications