CG: 500 से अधिक लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता, प्रदेश कार्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, महामंत्री संजय श्रीवास्तव, जगदीश रामू रोहरा, सरला कोसरिया की उपस्थिति में बिलासपुर की पूर्व महापौर वाणी राव, राम नामी संप्रदाय की प्रमुख सदस्य, कांग्रेस पार्टी, जनता कांग्रेस, छत्तीसगढ़ के प्रमुख फिल्मी व लोक कलाकार सहित 500 से अधिक लोगों ने भाजपा प्रवेश किया।

cg news

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सदस्यता लेने आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा परिवार में आपका स्वागत है। भाजपा की रीति नीति सिद्धांत एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से प्रभावित होकर राजनीतिक, सामाजिक एवं अन्य क्षेत्रों के लोग लगातार भाजपा की सदस्यता ले रहे है। उन्होंने कहा कि हम सब एक परिवार के रूप में और समय-समय पर दायित्वों का निर्वहन करने वाले हैं। हमें गर्व होता है कि हम उस राजनीतिक दल के कार्यकर्ता है जिनके नेता विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी विश्व की सबसे लोकप्रिय नेता है।

10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा आज पूरी दुनिया में होती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश आगे बढ़ रहा है, तेजी से प्रगति कर रहा है। 10 साल पहले भारत की अर्थव्यवस्था 11वें पायदान पर हुआ करती थी, लेकिन 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नेतृत्व में भारत पांचवें स्थान पर आ गया है। आज भारत आत्मनिर्भर हो रहा है। भारत विकासशील भारत से विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है। आप सभी ने भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास व्यक्त किया है। आज भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता आगामी लोकसभा चुनाव में जुट चुका हैं। उन्होंने कहा कि जहां-जहां पर आप लोगों की भूमिका है उन भूमिकाओं का निर्वहन पूरी क्षमता के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री चुना जाना है और अबकी बार 400 पर का जो लक्ष्य है। छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों में जीत को लेकर भाजपा कार्य कर रही है।

वहीं पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। भारत के अधिकांश राज्यों में सबसे ज्यादा भाजपा की सरकार है और भाजपा के मुख्यमंत्री है सबसे ज्यादा सांसद, विधायक भाजपा के ही है। 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण हुआ और छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण भाजपा ने ही किया है। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी ने किया है। अटल बिहारी वाजपेई जी ने कहा था छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में आप मुझे जीत कर दीजिए, मैं छत्तीसगढ़ राज्य बनाकर आपको दूंगा। अटल बिहारी वाजपेई जी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया और भाजपा की तत्कालीन प्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य का विकास किया, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि पिछले 5 वर्षों में कांग्रेस की सरकार में छत्तीसगढ़ राज्य के विकास को पूरी तरह से बाधित करके रखा।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में मतदाता जागरूकता अभियान जारी, स्वीप क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+