CG: जूनियर पावर लिफ्टर्स ने की CM विष्णुदेव साय से मुलाकात, यादगार रहा पल
Chhattisgarh News: नई दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नेशनल जूनियर और सब जूनियर प्रतियोगिताओं में भाग लेने आए छत्तीसगढ़ के 32 पावर लिफ्टर खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खिलाड़ियों ने अपने अनुभव साझा किए और राज्य सरकार से मिल रहे समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

ज्ञात हो कि,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली के दौरे पर गए हुए थे। वह भारतीय जनता पार्टी संसदीय दल की बैठक में शामिल होने के लिए रायपुर से दिल्ली गए थे। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण के बाद स दिल्ली से रायपुर आये हैं।
यह भी पढ़ें CG: बिलासपुर के सांसद तोखन साहू बने केंद्रीय राज्यमंत्री, सीएम विष्णुदेव साय ने बताया गौरवशाली क्षण












Click it and Unblock the Notifications