बस्तर में प्रत्याशी की घोषणा में BJP ने कांग्रेस को पीछे छोड़ा, जमीनी तैयारियों में भाजपा-कांग्रेस में कौन आगे
CG Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान जहां भाजपा ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है और प्रत्याशी चुनाव प्रचार के लिए निकल चुके हैं, वहीं कांग्रेस ने बस्तर संभाग की 12 में से 11 सीटों पर नामों की घोषणा की, लेकिन जगदलपुर की सीट पर अब भी कोई नाम फाइनल नहीं किया जा सका है।
इन हालातों में जहां चुनाव प्रचार में भाजपा आगे है, वहीं कांग्रेस का प्रत्याशी ही तय नहीं हो सका है। इन हालातों में जहां चुनाव प्रचार में कांग्रेस पिछड़ रही है, वहीं भाजपा ने इस पर चुटकी भी ली है। भाजपा नेताओं की मानें तो कांग्रेस अपनी हार से डरी हुई है। यही कारण है कि कांग्रेस प्रत्याशी का चयन ही नहीं कर पा रही है।

मालूम हो कि कांग्रेस ने प्रदेश में अब तक प्रत्याशियों की पहली ही सूची जारी की है, जिनमें 30 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। वहीं प्रदेश की 90 सीटों में से 60 सीटों पर अब भी कांग्रेस प्रत्याशी चयन को लेकर असमंजस में है। इसमें जगदलपुर की सीट भी शामिल है। लोगों को जहां कांग्रेस के प्रत्याशियों के नामों का इंतजार है, वहीं कांग्रेस इसमें लगातार देर करती चली जा रही है।
भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा है कि मौजूदा विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी कांग्रेस ने प्रदेश की जनता के नाराज रूख व आने वाले नतीजों को भांप लिया है। अपनी हार के डर से कांग्रेस को विधायक पद के लिए प्रत्याशियों का चयन करने में विलंब हो रहा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सिर्फ 30 घोषित प्रत्याशियों की सूची में उनकी सरकार के मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शामिल हैं। शेष 60 सीटों में प्रत्याशियों की घोषणा करना कांग्रेस के लिये टेड़ी खीर साबित हो रहा है।
अवस्थी ने कहा कि कांग्रेस के अंदर घमासान मचा हुआ है और बाहर प्रदेश की जनता कांग्रेस के कुशासन का करारा जवाब देने का इंतजार कर रही है। झूठ की उम्र अधिक नहीं होती, छत्तीसगढ़ की जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है। कांग्रेस के पांच साल के कार्यकाल में उन्होंने क्या किया है, इसका आभास कांग्रेस के बड़े नेताओं को हो चुका है। यही कारण है कि प्रत्याशियों के नाम घोषित करने में उन्हें घबराहट हो रही है।
संवाद सूत्र: ऋषि भटनागर, जगदलपुर/छत्तीसगढ़
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications