CG: सीएम विष्णुदेव साय ने दी गंगा दशहरा की शुभकामनाएं, एक्स पर लिखा- गंगे तव दर्शनात् मुक्ति:
Chhattisgarh News: आज गंगा दशहरा पर्व मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने आमजनों को इस पर्व की शुभकमनाएं दी है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि गंगे तव दर्शनात् मुक्ति: मोक्ष दायनी मां गंगा जी के पृथ्वी पर अवतरण तिथि 'गंगा दशहरा' के पावन पर्व की सभी प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ज्ञात हो कि हिंदू धर्म में प्रत्येक तीज त्योहारों का खास महत्व है। रविवार को देशभर में गंगा दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। सनातन धर्म में गंगा दशहरा के पर्व का विशेष महत्व है।

पौराणिक कथाओं के मुताबिक, इसी दिन मां गंगा पृथ्वी लोक पर अवतरित हुई थीं और राजा भगीरथ के पूर्वजों को मोक्ष प्रदान किया था। ऐसा माना जाता है कि जीवनदायिनी माता गंगा के पूजन से सभी पापों का अंत होता है। इसके साथ ही रोग-दोष से भी मिटता है।
इस साल गंगा दशहरा 16 जून यानी आज मनाया जा रहा है. ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 16 जून अर्थात आज रात 02 बजकर 32 मिनट से शुरू हो चुकी है और दशमी तिथि का समापन 17 जून अर्थात कल सुबह 04 बजकर 34 मिनट पर होगा।
यह भी पढ़ें CG: सीएम साय और गृहमंत्री विजय शर्मा पहुंचे रामकृष्ण अस्पताल, घायल जवानों से की मुलाकात












Click it and Unblock the Notifications