CG: राजनांदगांव में बोले सीएम विष्णुदेव साय, भूपेश पर 508 करोड़ लेने का आरोप, इनको मजा चखाना है

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकसभा चुनाव लड़ रहे पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर एक बार फिर हमला बोला है। गुरुवार को राजनांदगांव मुढ़ीपार, डोंगरगढ़ में आयोजित विशाल जनसभा में उन्होंने कहा कि महादेव सट्टा एप को निर्बाध रूप से चलवाने के लिए 508 करोड़ रुपये प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप है, एफआईआर भी हुआ है। जिसने पूरे पांच साल के शासनकाल में छत्तीसगढ़िया लोगों को लूटने का काम किया, ऐसे व्यक्ति को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है। जिन्होंने पहले गंगाजल की झूठी कसम खाकर गंगा मैया का अपमान किया और अब महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा। ऐसे प्रत्याशी को मजा चखाना है, उसकी जमानत जब्त करानी है। ऐसे हराना है कि आने वाले समय में भूपेश बघेल राजनांदगांव की तरफ नजर उठा के भी न देख सकें।

cg news jpg

ज्ञात हो कि कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम भूपेश बघेल राजनांदगांव लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि भाजपा ने एक बार फिर मौजूदा सांसद संतोष पांडेय को टिकट दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस की विफलताएं गिनाते हुए उसे सबक सिखाने की बात कही। साय ने क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांगों पर कहा कि अभी आचार संहिता लगा है, इस नाम से घोषणा नहीं कर रहा हूँ। जैसे ही आचार संहिता हटेगी, चुनाव के बाद आपके इन सभी मांगों को प्रमुखता से सांय-सांय पूरा करेंगे। उन्होंने जनता से मांग की कि विधानसभा चुनाव में हम यहाँ पिछड़ गए थे, लेकिन इस बार आपका भरपूर सहयोग चाहिए, ये आशीर्वाद मैं आप सभी से मांगने आया हूँ।

यह भी पढ़ें IPL 2024 में पंजाब किंग्स के शशांक सिंह ने मचाया धमाल, छत्तीसगढ़ के सीएम साय बोले- खूब खेलो बेटा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आमसभा में कहा कि संतोष पांडेय वर्तमान में यहाँ के सांसद हैं। अपने पहले कार्यकाल में उन्होंने क्षेत्र की मांगों को संसद में प्रमुखता से उठाया। इसलिए उनके अच्छे कार्यों को देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने फिर से उन्हें प्रत्याशी बनाया है। आप सभी से अपील करता हूँ कि मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए आगामी 26 अप्रैल को भाई संतोष पांडेय को अपने कीमती मत देकर पुनः सांसद बनाएं। जनसभा में मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक मोतीलाल साहू एवं अनुज शर्मा, लोकसभा प्रत्याशी संतोष पांडेय, भूपेंद्र सवन्नी, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, नीलू शर्मा, पूर्व विधायक रामजी भारती, रमेश पटेल, घम्मन साहू, विक्रांत सिंह, शशिकांत द्विवेदी सहित वरिष्ठ पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय ने बताया कांग्रेसियों को पागल, कहा- देश से कभी खत्म नहीं होगा आरक्षणs

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+