छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय ने बताया कांग्रेसियों को पागल, कहा- देश से कभी खत्म नहीं होगा आरक्षण
Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को गरियाबंद जिले के मैनपुर में भाजपा की चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने मंच से कहा कि भाजपा के सुशासन की सरकार में जनहित का सब काम सांय-सांय हो रहा है। इसलिए कांग्रेस का बाय-बाय हो रहा है, जिसके कारण कुछ भी आंय-बाय बोल रहे हैं। कांग्रेस में भगदड़ मची है। रोज हजार से ज्यादा कांग्रेसी पार्टी छोड़ कर जा रहे हैं। क्योंकि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं का बिल्कुल भी सम्मान नहीं हैं, वहां परिवारवाद है, भ्रष्टाचार है। कांग्रेसियों की दुर्गति हो गई है और आगे भी उसकी दुर्गति तय है।

बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी कवासी लखमा के "मोदी मर जा" वाले बयान को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों का दिमागी संतुलन बिगड़ गया है, सब पागल हो गए हैं।गरियाबंद स्थित मैनपुर के गुरुजी भाठा में सीएम ने कहा कि "पूरा छत्तीसगढ़ म कांग्रेसिहा मन के हार दिखत हे, त एमन के दिमाग के संतुलन बिगड़ गे हे। उन्होंने कहा कि आज ये कवासी लखमा का बोलत हे, कि मैं तो जीतत हौं, लेकिन ओ मोदी जी मर जाए, अइसे गोंडी भाषा म बोलत हे। साय ने जनता से भी पूछा कि क्या कांग्रेसियों का ऐसा बोलना उचित है? उन्होंने कहा कि एमन के दिमाग खराब हो गिस हे, सब पागल हो जात हे एकदम।"
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि एक गरीब का बेटा, चाय बेचने वाले का बेटा देश का प्रधानमंत्री हैं। यह बात कांग्रेसियों को बिल्कुल भी हजम नहीं हो रही है।
खत्म नहीं होगा आरक्षण
साय ने आदिवासियों के बीच भविष्य में भाजपा द्वारा आरक्षण खत्म किए जाने के दुष्प्रचार और भ्रम फैलाने पर भी आज जवाब दिया। श्री साय बोले कांग्रेसी वोट के लालच में आदिवासियों के बीच भ्रम फैला रहे हैं कि उनका आरक्षण खत्म हो जाएगा। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि आरक्षण कभी भी खत्म नहीं होगा। कोई भी ताकत आरक्षण को ख़त्म नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है तो अब वे आरक्षण ख़त्म होने का भ्रम
फैला रहे हैं। सीएम साय ने जनता से अपील की कि कांग्रेसियों की बातों में नहीं आना है, उसको सबक सिखाना है और इस चुनाव में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलने देना है।
मोदी ने बढ़ाया देश का मान
उन्होंने कहा कि आज मोदी जी दुनिया में जहाँ भी जाते हैं, लोग मोदी-मोदी का करना शुरू कर देते हैं। मोदी जी 140 करोड़ देशवासियों के लिए दिन-रात काम करते हैं। 24 घंटे में 18 घंटे काम करते हैं। मोदी जी की माता का निधन होने के बाद उन्होंने सुबह दाह संस्कार किया और शाम में देशसेवा के काम में जुट गए। उन्होंने पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है। श्री साय ने कहा दुनिया के र्वाधिक लोकप्रिय नेता पर अभद्र टिप्पणी करने का कांग्रेसियों को कोई हक नहीं है।
यह भी पढ़ें IPL 2024 में पंजाब किंग्स के शशांक सिंह ने मचाया धमाल, छत्तीसगढ़ के सीएम साय बोले- खूब खेलो बेटा
विष्णुदेव साय ने अपने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज 3 महीने कुछ दिन ही उनकी सरकार को हुए हैं। उनकी सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किये हैं। शपथ लेने के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति उन्होंने दी। 12 लाख किसानों का 2 साल का बकाया बोनस दिया। पी एस सी घोटाले की जांच सी बी आई को सौंपा और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद कर 3100 रूपए क्विंटल धान की कीमत दी। श्री साय ने कहा कि न केवल समर्थन मूल्य के अंतर की राशि एकमुश्त उनकी सरकार ने किसानों के खाते में ट्रान्सफर किये वरन महिला शक्ति के लिए लागू उनकी योजना महतारी वंदन योजना के दूसरे महीने की राशि भी उनके खातों में ट्रान्सफर कर दी है। हर महीने के पहले सप्ताह को किश्त की राशि दे दी जाएगी, ये भरोसा मुख्यमंत्री ने महिलाओं को दिलाया। विष्णुदेव साय ने श्री रामलला दर्शन योजना की याद दिलाते हुए जनता से कहा कि उनकी सरकार राम भक्तों को भांचा राम से मिलाने का काम कर रही है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव सायने कहा कि हमारी सरकार तेंदूपत्ता संग्राहकों से 5500 रुपया प्रति मानक बोरा के दर से तेंदूपत्ता खरीदेगी। 12.50 लाख तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार के बच्चों को छात्रवृत्ति भी दी जाएगी। चरण पादुका जैसी योजनाएं, जिसे भूपेश सरकार ने बंद कर दिया था, उसे हमारी सरकार पुनः प्रारंभ करेगी। अभी कुछ गारंटी बची हुई है, जैसे 500 रूपये में गैस सिलेंडर देना, भूमिहीन मजदूरों को सालाना दस हजार रूपये देना है। इसे हम लोकसभा चुनाव के बाद सांय-सांय पूरा करेंगे। इसलिए लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को जिताएं।
आमसभा में कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, लोकसभा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, विधायकगण मोतीलाल साहू, रोहित साहू, अनुज शर्मा, पूर्व विधायक गोवर्धन मांझी, डमरूधर पुजारी, भाजपा नेता किशोर महानंद, राजेश अवस्थी, उमेश आनंद गिरी महाराज सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
"पीएम मोदी के खिलाफ कांग्रेसी लगातार कर रहे हैं भद्दी भाषा का प्रयोग"
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ छत्तीसगढ़ के बड़े कांग्रेस नेता लगातार अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। इसकी शुरुआत सबसे पहले नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने की। जिसने मोदी जी को पहले लाठी से मारने की बात कही, फिर बाद में उन्हें डिफाल्टर कहा। चरणदास महंत की इस अभद्रता में कवासी लखमा ने साथ दिया। एक नुक्कड़ सभा में उसने गोंडी भाषा में कहा कि "मैं तो जीतत हौं, लेकिन ओ मोदी जी मर जाए।" कांग्रेसियों के द्वारा सोशल मीडिया में भी मोदी के खिलाफ लगातार अशोभनीय टिप्पणी की जा रही है।
यह भी पढ़ें Uttarakhand: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर किया बाबा केदार का आह्वान, सीएम धामी किया वीडियो शेयर c
-
West Bengal Election 2026: बंगाल के 50% विधायक पर क्रिमिनल केस, 152 MLA करोड़पति, किस पार्टी का क्या रिकॉर्ड? -
Kerala EC-BJP Seal Row: केरल में ECI के डॉक्यूमेंट पर बीजेपी की मुहर, विवाद के बाद चुनाव आयोग ने दी सफाई -
West Bengal Election: 2021 में जहां एकतरफा थी जीत, 2026 में वहीं होगा असली खेल! ये 10 सीटें बनेंगी ‘गेम चेंजर’ -
Assam Chunav से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, मौजूदा मंत्री कांग्रेस में हुईं शामिल, कौन है ये महिला नेता? -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत












Click it and Unblock the Notifications