CG: मंत्री केदार कश्यप ने कसा पूर्व सीएम पर तंज, कहा- भूपेश के साथ कांग्रेसी भी खुश है
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने से जनता और किसान बहुत खुश हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गुरुवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक ट्वीट का हवाला देते हुए कश्यप ने कहा कि जनता तो जनता, विपक्ष के नेता और कांग्रेस के नेता पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने धान की खेती करते हुए बहुत हर्ष के साथ एक पोस्ट किया है जिसमें वह बहुत खुश दिख रहे हैं।
प्रदेश के वन मंत्री कश्यप ने कहा कि बघेल को भी अब धान की कीमत 3100 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगी और वह भी चार किश्तों में नहीं मिलेगी बल्कि एकमुश्त मिलेगी। इसी प्रकार धान की खरीदी कांग्रेस की तरह 15 क्विंटल नहीं, बल्कि 21 क्विंटल प्रति एकड़ की जा रही है। यही तो मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सुशासन है जिसमें जनता के साथ-साथ विपक्ष के कांग्रेस के नेता यहां तक कि पूर्व मुख्यमंत्री भी प्रसन्न हैं। कश्यप ने कहा कि भूपेश बघेल ने बड़े हर्ष के साथ धान की खेती की तैयारियों का जायजा लिया है। ऐसा हो भी क्यों न, आखिरकार उन्हे भी पूरे 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान की कीमत मिलेगी।

केदार कश्यप ने कहा कि अब कांग्रेस की सरकार तो चली गई और विष्णु के सुशासन में सब खुश हैं। कश्यप ने कहा कि बघेल भाजपा की प्रदेश सरकार के खिलाफ चाहे जितना अनर्गल प्रलाप करके प्रदेश में अपने राजनीतिक झूठ का रायता फैलाएँ, लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार के किसान हित के फैसलों का लाभ बघेल को भी उतना ही मिला है और आगे भी मिलेगा, जितना प्रदेश के किसानों के भाजपा की सरकार से मिला है और आगे भी मिलेगा।
कश्यप ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने अपने नए कार्यकाल के कामकाज की शुरुआत ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की फाइल को हस्ताक्षरित करके की और महज 11-12 दिनों में किसान सम्मान निधि जारी करने के साथ ही केंद्र सरकार ने धान समेत तमाम फसलों के समर्थन मूल्य में इजाफा करके किसानों के चेहरों पर खुशहाली की रौनक ला दी है।
यह भी पढ़ें CG: दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम आयोजित हुआ योगा कार्यक्रम , उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications