पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा, ट्वीट करके कहा-आज अपने आदिवासी भाई-बहनों के बीच रहूंगा
CG News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी सोमवार को लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के तहत पहले छत्तीसगढ़ के बस्तर में गरजेंगे। पीएम नरेन्द्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा के एक नेता ने यह जानकारी दी।

सीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट किया कि वैभवशाली विरासत से समृद्ध छत्तीसगढ़ के मेरे परिवारजन लोकसभा चुनाव में भाजपा को अपना भरपूर आशीर्वाद देने जा रहे हैं। यहां के बस्तर में आज दोपहर बाद करीब 1:30 बजे अपने आदिवासी भाई-बहनों के बीच रहूंगा।
रविवार को पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई के मीडिया सह-प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि पीएम मोदी बस्तर लोकसभा क्षेत्र में भानपुरी के आमाबाल में एक रैली को संबोधित करेंगे। छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटों के लिए तीन चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और सात मई को मतदान होगा.चुनाव परिणाम चार जून को घोषित किये जाएंगे।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान, नक्सलवाद के साथ लड़ाई हुई तेज












Click it and Unblock the Notifications