CG: अबूझमाड़ नक्सली मुठभेड़ पर बड़ी अपडेट, 10 नक्सली ढेर, सीएम विष्णुदेव साय ने दी प्रतिक्रिया

Chhattisgarh CM: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में मंगलवार सुबह हुई चार घंटे की मुठभेड़ के बाद अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि छत्तीसगढ़ में लगातार पुलिस और सुरक्षाबलों के जवानों द्वारा नक्सलियों से मुठभेड़ करके उन्हें जड़ से उखाड़ फेकने का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी नक्सल विरोधी अभियान के तहत नारायणपुर में मुठभेड़ हुई है, जिसमें 10 नक्सली ढेर हुए हैं। मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा कि मैं पुलिस और सुरक्षा बलों को धन्यवाद देता हूं।

cg news

इधर घटनास्थल पर चलाये गये तलाशी अभियान में 3 महिला नक्सली सहित 10 नक्सलियों के शव बरामद किये गये हैं। इसके साथ ही एके 47, इंसास राइफल सीट भारी मात्रा में हथियार व गोला व बारूद की बरामदगी हुई है। बस्तर आईजी सुददराज पी. ने मुठभेड़ में 10 नक्सलियों के शव बरामद होने की पुष्टि कर दी है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में शामिल सभी जवान सुरक्षित हैं। यह घटना मंगलवार सुबह करीब छह बजे की है, जब ग्राम टेकमेटा और काकूर के मध्य जंगल में डीआरजी एवं एसटीएफ जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ करीब चार घंटे चली। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर चलाये गये तलाशी अभियान में सशस्त्र माओवादियों के शव और हथियार मिले हैं।

इससे पूर्व पुलिस को सूचना मिली थी कि अबूझमाड़ के ग्राम टेकामेटा इलाके में बड़ी तादाद में नक्सलियों के बड़े कैडर की मौजूदगी है। सूचना के आधार पर सोमवार देर रात्रि डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम को सर्चिंग अभियान के लिए रवाना किया गया था। मंगलवार की सुबह जब जवान टेकमेटा एवं काकूर के मध्य जंगल में पहुंचे, तो यहां नक्सलियों ने उन्हें देखते ही फायर शुरू कर दिया। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने प्रचार किया तेज, सीएम विष्णुदेव साय ने कसा तंज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+