मूणत के समर्थन में भाजपा का धरना, कांग्रेस बोली-धरना नहीं, अच्छा व्यवहार सीखें

रायपुर ,15 फरवरी। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत मामले को लेकर मंगलवार को रायपुर में भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना दिया। धरने में पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह , पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ,पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, पूर्व मंत्री राजेश मूणत समेत भाजपा के कई बड़े नेता शामिल हुए।धरने के दौरान भाजपा नेताओ ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया,वही कांग्रेस कहना है कि भाजपा नेताओं को आंदोलन नही, बल्कि सदव्यवहार सीखने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करना चाहिए।

MUNAT

राजधानी रायपुर में भाजपा नेताओ ने आज एकदिवसीय धरना दिया। धरने के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार पुलिस प्रशासन का गलत इस्तेमाल कर रही है ,इसलिए सरकार के कान में तेल डालने के लिए धरना आयोजित किया गया है।

वहीं पूर्व मंत्री राजेश मूणत धरने में सरकार के खलाफ हमला बोलने के अलावा एक रोचक ट्ववीट किया। मूणत ने ट्वीट किया कि असम में शानदार शून्य साबित होने वाले, UP में कार्यकर्ता तक नहीं बचा पाने वाले" उधारी के तेल में जल रहे दिये अब सूरज को रोशनी दिखायेंगे? ये आईना भेज रहा हूं ,इसे 10 मार्च के बाद सीधा पाटन में जाकर देखिएगा, पता चल जाएगा कौन किसको निपटा रहा है।

दरअसल मूणत ने यह ट्वीट मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उस ट्वीट के सम्बन्ध में किया था,जिसमे सीएम बघेल ने उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व पर तंज कसा था। मुख्यमंत्री बघेल ने ट्वीट कर लिखा था कि "अमित शाह ने यूपी चुनाव के पहले और दूसरे चरण में योगी को निपटा दिया है। छठें और सातवें चरण में नरेंद्र मोदी निपटाएंगे। देखना यह है कि दोनों को योगी को निपटाते हैं या दोनों मिलकर योगी को।

भाजपा नेताओं को आंदोलन नही, बल्कि सदव्यवहार सीखने की जरुरत:कांग्रेस

भाजपा के होने वाले आंदोलन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपाई किस बात को लेकर आंदोलन करने जा रहे ? क्या राजेश मूणत के गाली-गलौज और अभद्रता के आचरण पर पर्दा डालने पूरी पार्टी आंदोलन करने जा रही ? भाजपा को स्पष्ट करना चाहिये कि मूणत की तरफ से पुलिसकर्मियों, विपक्षियों को जो गन्दी गालियां दी गयी है, उसे क्या वह उचित मानती है ? भाजपा को अपने नेताओं के लिए आंदोलन नही, बल्कि उन्हें सदव्यवहार सीखने प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करना चाहिए।

यह भी पढ़ें बिगड़ी जुबान से चर्चा में हैं BJP नेता मूणत, बोले गलतफहमी में मत जियो कांग्रेसियों ,धनिया बो देंगे
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि 15 साल के सत्ता के दौरान जो अहंकार, घमंड भाजपा नेताओं में दिखता था, सत्ता जाने के बाद भी वही घमंड बरकरार है, रस्सी जल गई है मगर अकड़ खत्म नहीं हुई है। रमन सरकार के दौरान आम जनता के साथ दुर्व्यवहार करना, डराना, धमकाना, गैरकानूनी कार्यो में शामिल रहना नेताओं का आचरण आज भी वैसा ही है। धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सोशल मीडिया में भाजपा के कार्यकर्ता और नेता झूठ और अफवाह फैलाने में सक्रिय हैं।

वही कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और विधायक विकास उपाध्याय ने भारतीय जनता पार्टी की तरफ से कांग्रेस सरकार के खिलाफ आयोजित धरना को एक अमर्यादित भाजपा के पूर्व मंत्री की गिरती छवि को चमकाने एक मंच पर एकत्र हुए उस मण्डली की संज्ञा दी है। विकास उपाध्याय ने कहा, यह दुर्भाग्य है कि छत्तीसगढ़ की पूरी भाजपा उस नेता के पीछे भाग रही है जिसके अमर्यादित, अपशब्द, संस्कारहीन आचरण को पूरी जनता ने सुना ही नहीं, बल्कि देखा भी, यह ऐसा है भाजपा के लिए ''विनाश काले विपरित बुद्धि''।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+