छत्तीसगढ़ के SUKMA में सुरक्षाबलों की मिली बड़ी सफलता, 8 लाख के दो इनामी नक्‍सली ढेर

Sukma: तड़के करीब 5:30 बजे नक्सलियों ने दंतेशपुरम के पास DRG पर घात लगाकर हमला कर दिया, जिसके डीआरजी की जवाबी कार्रवाई से घबराकर नक्सली वहां से भाग खड़े हुए।

naxal

Naxal Encounter: सोमवार की सुबह छत्तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित सुकमा जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र के दंतेशपुरम में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबल ने 8 लाख के इनामी गोलापल्ली एलओएस कमांडर मुडकम एर्रा और एलओएस सदस्य भेमी को मार गिराया है।

पुलिस के मुताबिक गोलापल्ली एलओएस कमांडर एर्रा और अन्य नक्सलियों के दंतेशपुरम के जंगलों में मौजूदगी की सूचना पर सुकमा से संयुक्त सुरक्षा बल, जिसमें डीआरजी, कोबरा 202 बटालियन, सीआरपीएफ 219 बटालियन और अन्य बल के साथ अलग-अलग स्थानों से दंतेशपुरम की ओर रवाना हुई थी।

खोजी आपरेशन के बाद बल वापस लौट रहा था.तड़के करीब 5:30 बजे नक्सलियों ने दंतेशपुरम के पास DRG पर घात लगाकर हमला कर दिया, जिसके डीआरजी की जवाबी कार्रवाई से घबराकर नक्सली वहां से भाग खड़े हुए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटनास्थल से हथियार, भारी मात्रा में आर्म्स एम्युनेशन एवम नक्सल सामग्री बरामद हुई है, इलाके में गहन सर्चिंग जारी है बाद सुरक्षा बलों की वापसी के विस्तृत रिपोर्ट जारी की जाएगी।

यह भी पढ़े लाल गलियारे में पसरा सन्नाटा, माओवादी कैम्पों में DRG का खौफ, नक्सलियों ने गांवों से राशन लेना किया बंद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+