छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ी मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने मार गिराए 9 नक्सली
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के माओवादी प्रभावित जिले बीजापुर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 9 नक्सली मारे गए हैं। पुलिस विभाग के सूत्रों के मुताबिक सोमवार, 1 अप्रैल की रात्रि को बीजापुर जिले के थाना गंगालूर क्षेत्र में सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम ने बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया था।

इस ऑपरेशन के कुछ घंटे बाद, मंगलवार की सुबह लगभग छह बजे कोरचोली के जंगलों में जब सुरक्षाबल पहुंचे, तो नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में 9 नक्सली मारे गए हैं,जबकि कई घायल हुए हैं। गोलीबारी में किसी सुरक्षाकर्मी के घायल होने की जानकारी अब तक नहीं है। बहरहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।
बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने मीडिया को जानकारी दी कि मंगलवार की सुबह सुरक्षाबलों की टीम जब गंगालूर थानाक्षेत्र के लेंड्रा गांव के जंगल में पहुंची, तो नक्सलियों ने दल पर फायरिंग शुरू कर दी, इसके पश्चात जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
Chhattisgarh | A total of four naxal dead bodies were recovered after an exchange of fire between security forces and Naxals near Kendra -Korcholi forest area under Gangalur PS in district Bijapur today. Security personnel of Bijapur DRG, CRPF, STF and CoBRA teams were involved… pic.twitter.com/xjSO1qTCJL
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) April 2, 2024
सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम में जिला रिजर्व गार्ड, विशेष कार्य बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन के जवान शामिल थे। सुंदरराज पी के अनुसार कुछ देर तक दोनों ओर से जमकर गोलीबारी हुई। फिर सशस्त्र माओवादी मौके से भाग निकले। इसके बाद जब घटनास्थल की तलाशी के बाद 9 नक्सलियों के शव, एक ऑटोमैटिक लाइट मशीन गन बैरल ग्रेनेड लॉन्चर और कई अन्य हथियार बरामद किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications