भूपेश बघेल को सरकार ने नहीं दी इंडोनेशिया जाने की अनुमति, अब वीडियो कॉल से होंगे कार्यक्रम में शामिल
रायपुर, जून 19। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को केंद्र सरकार ने विदेश दौरे की अनुमति नहीं दी है। रविवार को सीएम ने खुद इस बारे में जानकारी दी। भूपेश बघेल ने बताया कि केंद्र सरकार ने उन्हें तीन देशों के दौरे पर जाने की मंजूरी नहीं दी है। उनका कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। विदेश दौरा स्थगित होने की वजह से भूपेश बघेल रविवार को दिल्ली में ही रूकेंगे।

किस कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे भूपेस बघेल?
सीएम बघेल ने बताया है कि उन्हें 21 से 24 जून तक इंडोनेशिया के बाली जाना था, जहां पर एवीपीएन ग्लोबल कॉन्फ्रेंस-2022 का आयोजन होना है। इसी कॉन्फ्रेंस में सीएम को भी शामिल होना था। सीएम को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 20 जून को दिल्ली से रवाना होना था। पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन पर आयोजित इस वैश्विक सम्मेलन को वह 22 जून को संबोधित करने वाले थे। अब उनको वहां जाने की अनुमति नहीं मिली है तो वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इंडोनेशिया से पहले भूपेश बघेल सिंगापुर जाने वाले थे।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इससे पहले फरवरी 2020 में अमेरिका की यात्रा पर गए थे। उस वक्त सीएम ने कई शैक्षणिक-तकनीकी संस्थानों के साथ उनकी बातचीत हुई। विभिन्न कारोबारी संगठनों और उद्योगपतियों को उन्होंने छत्तीसगढ़ में उद्योग लगाने के लिए आमंत्रित किया था।












Click it and Unblock the Notifications