खैरागढ़ उपचुनाव जीतते है CM भूपेश बघेल ने पूरा किया वादा, छत्तीसगढ़ को मिला 33वां जिला
रायपुर, अप्रैल 17। छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत के कुछ घंटे के बाद ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपना एक वादा पूरा कर दिया। दरअसल, सीएम का यह चुनावी वादा था कि उपचुनाव में जीत के बाद ही खैरागढ़ को अलग जिला घोषित कर दिया जाएगा। सीएम ने अपने वादे को निभाया और खैरागढ़-छुईखदान-गुंडई को नया जिला घोषित कर दिया है।

छत्तीसगढ़ को मिला 33वां जिला
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से शनिवार देर रात इसके संबंध में एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया और इस तरह खैरागढ़-छुईखदान-गुंडई छत्तीसगढ़ का 33वां जिला बन गया है। प्रमाण पत्र मिलने के तीन घण्टे के भीतर ही मुख्यमंत्री ने अपने इस वादे को पूरा कर दिया।
अपने कार्यकाल में 5 जिले घोषित कर चुके हैं सीएम
इसके साथ ही सीएम ने साल्हेवारा को पूर्ण तहसील और जालबांधा को उप तहसील बनाने का भी ऐलान किया है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ने अपने अभी तक के कार्यकाल में पांच नए जिले घोषित कर दिए हैं।
सीएम ने दी प्रतिक्रिया
आपको बता दें कि खैरागढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस पार्टी ने अपना एक घोषणापत्र जारी किया था, जिसमें यह वादा किया गया था कि इस सीट पर कांग्रेस की जीत होते ही 24 घंटे के अंदर 'खैरागढ़-छुईखदान-गंडई' को नया जिला घोषित कर दिया जाएगा। अपने इस फैसले को लेकर सीएम ने कहा है कि जनता ने कांग्रेस को अपना समर्थन दिया और हमने जनता से किया वादा पूरा किया।












Click it and Unblock the Notifications