भिलाईः लड़की बन कर मां से मिलवाने के लिए बुलाया फिर लड़के को घसीट-घसीटकर मारा

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले के देऊरझाल में हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक कंपनी में काम करने वाले एक युवक से एक लड़का, लड़की बनकर बात करता था। इसके बाद आरोपित लड़के ने मां से मिलवाने के बहाने पीड़ित को 26 जून को अहिवारा स्थित बीएसपी के गेस्ट हाउस के पास बुलाया और उसकी आंखों में मिर्ची झोंक दी फिर उसके साथ मारपीट की। हालांकि अभी तक ये नहीं पता चला है कि आरोपित ने ऐसा क्यों किया है।

bhilai boys did cheating with boy and fake message of girl

पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। पुलिस ने बताया कि वार्ड-1 निवासी महेंद्र कुमार यादव के मोबाइल पर बीते 21 जून को लड़की की आईडी से उसके मैसेंजर पर एक मैसेज आया था। इसके बाद दोनों के बीच चैटिंग भी हुई। बातचीत के दौरान 26 जून की रात करीब नौ बजे लड़की ने पीड़ित को बीएसपी के गेस्ट हाउस के पास बुलाया।

जब लड़का कथित लड़की से मिलने पहुंचा तो उसने पीड़ित से कहा कि वो और उसकी मां वहां पर टहल रहे हैं। वो उसे अपनी मां से मिलवाना चाहती है। पीड़ित उसकी बातों में आकर अपने दो दोस्तों लक्ष्य यादव और भीखम साहू के साथ वहां पहुंचा। वहां कोई लड़की तो नहीं मिली, लेकिन दो लड़के चेहरे पर स्कार्फ बांधकर खड़े मिले उनमें से एक लड़के ने पीड़ित से कहा कि वो यहां पर लड़की से मिलने आया है और इसके बाद उससे मारपीट शुरू कर दी।

आरोपितों ने उसकी आंखों में मिर्च झोंक दिया। मारपीट शुरू होते ही पीड़ित के दोनों दोस्त वहां से भाग खड़े हुए। इसके बाद आरोपितों ने पीड़ित को वहां पर घसीट-घसीटकर मारा और उसके बाद दोनों वहां से बाइक लेकर भाग गए। प्रार्थी की शिकायत पर नंदिनी पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+