Bhent Mulakat: CM भूपेश ने लगाया कपूर का पौधा, कृष्ण कुंज, पुलिस जन संवाद केंद्र का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान राजनांदगांव नगरीय निकाय क्षेत्र में बनाए गए कृष्ण कुंज का लोकार्पण किया और कपूर का पौधा भी लगाया। सीएम ने एसपी कार्यालय में पुलिज़ जन संवाद कक्ष का लोकार्पण हुआ। मुख्यमंत्री ने यहां सूर्यमुखी देवी राजगामी संपदा न्यास राजनांदगांव द्वारा प्रदत्त खेल सामग्री, हॉकी स्टिक खिलाड़ियों को वितरित किया।

कृष्णकुंज के माध्यम से पर्यावरण को सहेजने का प्रयास
मुख्यमन्त्री ने कृष्ण कुंज का लोकार्पण करते हुए कपुर का पौधा लगाया। दरअसल राज्य शासन द्वारा सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए कृष्ण कुंज विकसित करने की पहल की गई है। पर्यावरण को सहेजने, पेड़ों को बचाने और आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण और पेड़ों के महत्व के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कृष्ण कुंज स्थापित किए जा रहे हैं। कृष्ण कुंज नगरीय क्षेत्रों में स्थापित किए जा रहे हैं, जहां बरगद, पीपल, कदम, आम, इमली, बेर, जामुन, गंगा बेर, शहतूत ,चिरौंजी, नीम, गूलर, पलाश, अमरुद ,सीताफल, बेल जैसे अनेकों महत्व के पेड़ रोपण करने की कार्य योजना है।

खिलाड़ियों को खेल सामग्री का किया वितरण
मुख्यमंत्री ने अपने राजनांदगांव में सूर्यमुखी देवी राजगामी संपदा न्यास राजनांदगांव द्वारा प्रदत्त खेल सामग्री, खिलाड़ियों को वितरित किया इसके साथ ही उन्होंने 5 महिलाओं को सिलाई मशीन भी वितरित की। इस मौके पर खिलाड़ियों से बात कर मुख्यमंत्री ने उनका हौसला भी बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए तन और मन से खेलने कहा। इस अवसर पर संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, छत्तीसगढ़ राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष और डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू, पुलिस महानिरीक्षक आनंद छाबड़ा, कलेक्टर डोमन सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर भी उपस्थित थे।

नवीन विश्राम गृह भवन का CM ने किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान आज राजनांदगांव में 4.80 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नवीन विश्राम गृह का लोकार्पण किया। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव में पुलिस जन संवाद कक्ष का उद्घाटन किया। पुलिस जन संवाद कक्ष के निर्माण होने से आम जनता से जुड़े विभिन्न विषयों पर बैठकें यहां आयोजित की जा सकेंगी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव परिसर में पुलिस जन संवाद केन्द्र भवन का निर्माण किया गया है। जिसमें महत्वपूर्ण पर्वों के अवसर पर या कानून और व्यवस्था की स्थिति निर्मित होने पर सभी समाज प्रमुखों को आमंत्रित कर प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक एवं आपराधिक प्रकरणों में पुलिस को मिली सफलता के संबंध पत्रकारवार्ता की जा सकेगी।












Click it and Unblock the Notifications