Bhanupratappur By-election: मतदाताओं में दिखा उत्साह, 3 बजे तक 64.86 प्रतिशत मतदान दर्ज
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के दौरान मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।यहां दोपहर 3 बजे तक 64.86 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
Bhanupratappur By-election:छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदाताओं ने उत्साह दिखाया है। राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक भानुप्रतापपुर मेंदोपहर 3 बजे तक 64.86 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इन मतदाताओं में 62.86% पुरुष और 66.75 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं।

256 मतदान केन्द्र पर हुई वोटिंग
छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के आज लिए वोटिंग का दिन था। इस दौरान में क्षेत्र के एक लाख 95 हजार 822 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की उम्मीद जताई गई थी। इनमें 95 हजार 266 पुरूष मतदाता, एक लाख 555 महिला मतदाता और एक तृतीय लिंग मतदाता शामिल है। उप निर्वाचन के लिए सुबह 7 बजे से दोपहर तीन बजे तक जारी रही।
विधानसभा उप निर्वाचन 2022 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 80 भानुप्रतापपुर (अ. ज.जा.)अंतर्गत प्रातः 07:00 से दोपहर 03:00 बजे तक 64.86% मतदान प्रतिशत रहा।#भानुप्रतापपुरउपनिर्वाचन2022@ECISVEEP @SpokespersonECI pic.twitter.com/BtPcMWgXKG
— Chief Electoral Officer, Chhattisgarh (@CEOChhattisgarh) December 5, 2022
निर्वाचन आयोग के अधिकारियो ने जानकारी दी कि भानुप्रतापपुर विधानसभा उप निर्वाचन के लिए कुल 256 मतदान केन्द्र बनाए गए थे । इनमें से 82 मतदान केन्द्र नक्सल संवेदनशील एवं 17 मतदान केंद्र अति नक्सल संवेदनशील हैं। राजनीतिक रूप से संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 23 है। सुचारू रूप से मतदान संपन्न कराने के लिए 256 मतदान दल गठित किए गए हैं। प्रत्येक मतदान दल में एक पीठासीन अधिकारी और तीन मतदान अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
Voting is also underway for Bye-elections in 21-Mainpuri PC of UP, 01-Padampur AC of Odisha, 21-Sardarshahar AC of Rajasthan, 93- Kurhani AC of Bihar, 80-Bhanupratappur AC of Chhattisgarh &
— Election Commission of India #SVEEP (@ECISVEEP) December 5, 2022
37-Rampur & 15-Khatauli ACs of Uttar Pradesh. #ByElections2022 pic.twitter.com/9zwPIbjQUw
त्रिकोणीय है मुकाबला
भानुप्रतापपुर उपचुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। कांग्रेस ने दिवंगत विधायक मनोज मांडवी की पत्नी सावित्री मंडावी टिकट दिया है,तो वहीं भाजपा ने ब्रम्हानंद नेताम को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं सर्व आदिवासी समाज ने अकबर राम कोर्राम को अपना प्रत्याशी बनाया है। अकबर राम के चुनावी मैदान में उतरने से भानुप्रतापपुर उपचुनाव का मुकाबला त्रिकोणीय हो चुका है। इस चुनाव में कुल 7 प्रत्याशी मैदान में हैं।
8 दिसंबर को आएंगे नतीजे
गौरतलब है कि 16 अक्टूबर की छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के कांग्रेस विधायक मनोज कुमार मंडावी की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई थी। उनके निधन के बाद खाली पड़ी सीट पर उपचुनाव हो रहा है। 8 दिसम्बर को काउंटिग के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें पेट्रोल लेकर Engagement में पहुंची गर्लफ्रेंड,बोली- प्रेग्नेंट करके दूसरी से सगाई कर रहे हो, फिर












Click it and Unblock the Notifications