Bhanupratappur By Election: भानुप्रतापपुर में चुनाव प्रचार थमा, सीएम भूपेश ने किया धुआंधार प्रचार
भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए चुनावी प्रचार थम चुका है। शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धुआंधार चुनावी रैलियां की,वहीं भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम ने भी प्रचार किया।

Bhanupratappur By Election: छत्तीसगढ़ के कांकेर में भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। शनिवार को इस उपचुनाव में प्रचार के लिए आखिरी दिन था। कांग्रेस की तरफ से इस चुनाव का प्रचार करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद पहुंचे,वहीं भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम समेत अन्य प्रत्याशियों ने भी प्रचार किया। गौरतलब है कि 2023 चुनाव से पहले सत्ता का सेमीफाइनल माने जा रहे इस चुनाव को लेकर सियासी पारा गर्म है। इस सीट पर कांग्रेस विधायक रहे मनोज मंडावी का निधन होने से उपचुनाव हो रहा है,जिसके लिए 5 दिसंबर को मतदान होगा।
{photo-feature}'
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र, 4337 करोड़ से अधिक का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश












Click it and Unblock the Notifications