छत्तीसगढ़ः एकतरफा प्रेम में प्रेमी ने छात्रा को बेरहमी से लात-घूंसों से पीटा, वीडियो हुआ वायरल

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के करोंधा थाना क्षेत्र के कसमी इलाके से एक दिल को झकझोर कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक स्कूली छात्रा को लात-घूंसे से पीटते हुए नजर आ रहा है। पिटाई के बाद छात्रा बेहोश होकर गिर जाती है। बताया जा रहा है कि युवक छात्रा से एक तरफा प्रेम करता है और जब लड़की नहीं मानी को उसने स्कूल बस से छात्रा के उतरते ही एक कमरे में जबरन ले गया और उसे बेरहमी से पीटने लगा।

Recommended Video

    छत्तीसगढ़ः एकतरफा प्रेम में प्रेमी ने छात्रा को बेरहमी से लात-घूंसों से पीटा, वीडियो हुआ वायरल
    आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया

    आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया

    छात्रा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो किसी अन्य व्यक्ति ने नहीं बल्कि दोषी युवक के दोस्त ने बनाया है। वीडियो में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि युवक छात्रा को कितनी बेरहमी से पीट रहा है। साथ में छात्रा को गंदी-गंदी गालियां भी दे रहा है। जांच के दौरान पता चला है कि ये वीडियो दो अगस्त का है।

    बस से उतरते ही छात्रा को खींच कर ले गया

    बस से उतरते ही छात्रा को खींच कर ले गया

    पीड़िता उस दिन स्कूल से बस से घर वापस लौट रही थी। तभी जिस जगह पर बस रुकी। वहां पर आरोपित राहुल अपने दो दोस्तों के साथ पहले से खड़ा था। इसके बाद युवक छात्रा को खींचते हुए पास में बने यात्री प्रतीक्षालय में ले गया और उसे पीटने लगा। युवक ने छात्रा को इतना पीटा कि वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपित ने ही उसके भाई को फोन कर मौके पर बुलाया और तब छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    दोस्तों से बनवा रहा था पिटाई का वीडियो

    दोस्तों से बनवा रहा था पिटाई का वीडियो

    पूरे घटनाक्रम के बाद युवक ने वीडियो वायरल कर दिया था। वायरल वीडियो में उसके दोस्त भी यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि यहां डांस चल रहा है। मैं बाद में फोन करूंगा, मुझे वीडियो बनाना है। इस बीच छात्रा ने ठीक होने के बाद करोंधा थाना में आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है।

    छात्रा ने बताया कि चार महीने से कर रहा था परेशान

    छात्रा ने बताया कि चार महीने से कर रहा था परेशान

    इसके बाद पुलिस ने आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया है। पीड़ित छात्रा ने बताया है कि आरोपित राहुल उसे लगातार चार महीने से परेशान कर रहा था। पता नहीं किसी ने उसे मेरा मोबाइल नंबर दे दिया था। वह फोन कर जबरन बात करने के लिए कहता, जो मुझे पसंद नहीं था। बात नहीं करने पर उसे शक था कि मैं किसी और से बात करती हूं। इसी शक पर उसने मारपीट की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+