Balod Accident: मातम में बदलीं दो परिवारों की खुशियां, 10 की मौत एक घायल, CM भूपेश बघेल ने शोक जताया

छत्तीसगढ़ में शादी कार्यक्रम में जा रही बोलेरो और ट्रक की बीच भिड़ंत से भीषण सड़क हादसा हुआ। 10 लोगों की मौत के अलावा एक बच्ची की स्थिति गंभीर होने की खबर है। सीएम ने हादसे पर शोक प्रकट किया।

Balod marriage

Balod Accident: छत्तीसगढ़ के बालोद में एक यात्री गाड़ी और ट्रक की भिड़ंत में 10 लोगों की मौत होने की सूचना है। खास बात ये कि हादसे का शिकार हुई गाड़ी उत्सव में शरीक होने जा रही थी।

ट्रक और बोलेरो की भिड़ंत से हुआ हादसा

सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा कि शादी समारोह में जा रही बोलेरो और ट्रक की भिडंत के कारण बालोद में 10 लोगों की मौत होने की सूचना है। उन्होंने परिजनों को हिम्मत रखने का ढाढस बंधाया।

10 लोगों की स्पॉट डेथ, एक बच्ची घायल

रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार को हादसा छत्तीसगढ़ बालोद के पुरूर और चारमा के बीच बालोदगहन के पास हुआ। शादी कार्यक्रम में जा रही एसयूवी- बोलेरो और ट्रक की टक्कर में 10 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। एक बच्ची की स्थिति गंभीर है।

घायल मासूम के जल्द ठीक होने की कामना

प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस दिल दहलाने वाले हादसे के बाद ट्वीट किया कि उन्हें हादसे की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को संबल मिलने की कामना के साथ घायल बच्ची के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हैं।

Balod marriage

दो परिवारों की खुशियों पर कुठाराघात

हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों के बीच हाहाकार और चीख-पुकार मच गई। बुधवार आधी रात के करीब शादी की तैयारियों और खुशियों में डूबी दोनों फैमिली के लोगों के उल्लास पर कुठाराघात हो गया।

Recommended Video

      ब्रेकिंग: भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, सड़क पर बिछी लाशें

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+