बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे गाने से फेम पाने वाले सहदेव अब बादशाह के साथ गाएंगे गाना

सुकमा। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक गाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इस गाने पर आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सितारे भी इस गाने पर रील्स वीडियो बना रहे हैं। दरअसल, जो गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसे गाने वाले छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के छिंदगढ़ ब्लॉक के सहदेव ने गाया है। दो साल पहले सहदेव का गाया गाना बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे इन दिनों खूब चर्चा में है।

रैपर बादशाह की टीम ने सहदेव को ढूंढा

रैपर बादशाह की टीम ने सहदेव को ढूंढा

सहदेव के गाने पर लोग लिप्सिंग करके वीडियो अपलोड कर रहे हैं। उनके इस गाने पर फेमस रैपर बादशाह ने भी वीडियो बनाया है। इसके बाद उनके मन में सहदेव से संपर्क करने का आइडिया आया। तो मुंबई की टीम ने सुकमा के सहदेव का पता लगा लिया और वीडियो कॉल पर खुद बादशाह ने सहदेव से बात की।

बादशाह ने सहदेव को चंडीगढ़ बुलाया

बादशाह ने सहदेव को चंडीगढ़ बुलाया

वीडियो कॉलिंग के दौरान बादशाह ने बच्चे से नाम पूछा। गांव के बारे में बात की। ट्रेंडिंग गाना भी सुना। इसके बाद बादशाह ने कहा कि मेरे साथ गाना गाओगे। सहदेव ने भी हां कर दिया। इसके बाद सहदेव को उन्होंने चंडीगढ़ बुलाया है। सहदेव जल्द ही अपने परिजनों के साथ चंडीगढ़ पहुंचेंगे। खबर है कि बादशाह सहदेव के साथ कोई सोलो सॉन्ग शूट कर सकते हैं। ये सहदेव का गाया बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे सॉन्ग भी हो सकता है।

दो साल पहले सहदेव ने ' जाने मेरी जानेमन गाने ' को गाया था

दो साल पहले सहदेव ने ' जाने मेरी जानेमन गाने ' को गाया था

सहदेव दिरदो छिंदगढ़ ब्लॉक के उरमापाल गांव का रहने वाला है। दो साल पूर्व जब सहदेव कक्षा पांच में पढ़ता था तो तब उसके क्लास टीचर ने गाना सुनाने को कहा। इस दौरान सहदेव ने ये गाना गाया और अब वीडियो इस कदर वायरल हुआ कि अब देश में इसकी चर्चा है। 12 साल के सहदेव दिरदो उरम्पाल के पटेलपारा इलाके में मशहूर हो चुका है।

पांच साल पहले मां का हो चुका है निधन

पांच साल पहले मां का हो चुका है निधन

बच्चे के घर पर न मोबाइल है न टीवी है। पिता गुड्डे राम दिरदो पेशे से किसान हैं कृषक हैं। सहदेव की मां दिरदो गंगी की पांच साल पहले मौत हो गई। सहदेव की 4 बहनें और दो भाई हैं। सहदेव के गाने का वीडियो सोशल मीडिया में 90 लाख बार देखा गया है। कई मीम और सोशल मीडिया वीडियो इस पर बन रहे हैं। कई साउंड प्रोड्यूसर ने तो इस गाने का रिमिक्स करके नए वीडियो बनाने शुरू कर दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+