पूर्व भाजपा सांसद के नाम होगा एक संस्था का नाम, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार का फैसला
रायपुर, 2 मई। छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार जल्दी ही किसी संस्था का नामकरण बीजेपी के दिवंगत सांसद ताराचंद साहू के नाम पर करने वाली है । सोमवार को सीएम भूपेश बघेल ने रायपुर में इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री बघेल ने राजधानी रायपुर के इनडोर स्टेडियम में प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करने के दौरान यह घोषणा की।

सोमवार को छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल साहू समाज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए ,इस दौरान उनसे नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने दिवंगत नेता ताराचंद साहू के नाम पर राज्य की किसी संस्था का नामकरण करने की मांग की,जिसपर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तर देते हुए कि स्वर्गीय ताराचंद साहू 4 बार सांसद रहे,वह छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के अध्यक्ष भी रहे,इसलिए उनके योगदान को देखते हुए आने वाले वक़्त में छत्तीसगढ़ की एक संस्था का नामकरण उनके नाम पर जरूर किया जाएगा। गौरतलब है कि 1964 में शासकीय स्कूल के शिक्षक रहे ताराचंद साहू ने भारतीय जनसंघ की मेंबरशिप ली थी, जिसके बाद भाजपा अस्तित्व में आई और 1982-87 तक वह दुर्ग जिला भाजपा के सचिव रहे।
1990 में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के वासुदेव चंद्राकर को हराया। वह 1993 में फिर चुनाव हुए , तो उन्होंने वासुदेव चंद्राकर को फिर से हरा दिया। तब तक बीजेपी ने उनको दुर्ग का जिलाध्यक्ष बना दिया था। 1996 के लोकसभा चुनाव में ताराचंद साहू को बीजेपी के टिकट पर वह सांसद चुन लिए गए। 2004 में वह दुर्ग से फिर सांसद बने ,सांसद रहते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ियावाद का सहारा लेते हुए अपना सियासी मार्ग चुना,इस दौरान भाजपा नेताओं से उनके मतभेद खुलकर उजागर हुआ ,जिसके बाद साल 2008 में उन्होंने छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच नाम की अलग पार्टी बनाई । 2009 में उन्हें बीजेपी ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। वर्ष 2009 में लोकसभा चुनाव में उन्होंने छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के प्रत्याशी के तौर पर खुद को चुनावी मैदान में उतारा, लेकिन वह चुनाव हार गए। फ़िलहाल उनके पुत्र दीपक साहू कांग्रेस के मेंबर हैं।
यह भी पढ़ें सीएम भूपेश बघेल ने लगवाई प्रिकॉशन डोज ,कहा- कोविड-19 का खतरा अभी टला नहीं है !












Click it and Unblock the Notifications