सीएम भूपेश बघेल ने लगवाई प्रिकॉशन डोज ,कहा- कोविड-19 का खतरा अभी टला नहीं है !
CM Bhupesh Baghel has imposed a precautionary dose, said - the danger of Kovid-19 is not over yet
रायपुर, 2 मई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास में कोविड-19 से बचाव के लिए प्रिकॉशन डोज का टीका लगवाया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश वसियों से अपील करते हुए कहा है कि टीकाकरण कोविड-19 से बचाव का सुरक्षा कवच है। सभी लोग निर्धारित मापदंड और गाइड लाइन के अनुसार कोविड-19 से बचाव के लिए टीका अवश्य लगवाएं। जिन लोगों को प्रिकॉशन डोज लगवानी है, वह डोज अवश्य लगवाएं। बघेल ने कहा है कि कोविड-19 का खतरा अभी टला नहीं है, इसलिए सभी लोग कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करें।

निजी अस्पतालों में भी लग रहे टीके
गौरतलब है कि केंद्र सरकार से अनुमति मिलने के बाद छत्तीसगढ़ में 10 अप्रैल 2022 से कोरोना वायरस से बचाव के लिए 18 से अधिक आयु वर्ग के लोगों को सतर्कता डोज लगाई जा रही है। राजधानी रायपुर में 15 प्राइवेट अस्पतालों में भी सतर्कता डोज लगाई जा रही है। निजी अस्पतालों में सतर्कता डोज़ के लिए लोगों को शुल्क देना होगा, इन अस्पतालों में टीके का शुल्क 386 रुपये तय किया गया है।
छत्तीसगढ़ में मास्क पहनना है अनिवार्य
Recommended Video
कोरोना के घटते मामलों के बाद बढ़ती लापरवाही को देखते हुए छत्तीसगढ़ में कोरोना को लेकर प्रतिबंध एक बार वापस लौट आये हैं। भूपेश बघेल सरकार ने छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क को एकबार फिर अनिवार्य कर दिया है. इतना ही नहीं प्रशासन ने सार्वजनिक स्थलों पर थूकने को प्रतिबंधित लगा दिया है। वहीं शासन ने जनता से फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियमो का पालन करने भी अपील की गई है। विशेषज्ञ भी मान रहे हैं कि कोरोना को लेकर सतर्कता जरूरी है। बीते सप्ताह ही प्रदेश के स्वास्थ्य अवर सचिव राजेंद्र सिंह गौर ने इस संबंध में दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा था कि अब छत्तीसगढ़ के सार्वजनिक स्थलों, कार्यालयों, अस्पतालों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों ,गलियों में आनेजाने वाले हर व्यक्ति को फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा। दफ्तरों और कारखानों में भी फेस मास्क या फेस कवर पहनने की अनिवार्यता कायम रहेगी ,वहीं सार्वजनिक स्थानों पर थूकना भी प्रतिबंधित रहेगा।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: मिशन 2023 से पहले भूपेश सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, क्या कर्मचारियों पर पड़ेगा इसका असर ?












Click it and Unblock the Notifications