अवैध संबंध बनाने से किया मना तो महिला व उसके बेटे और उसके ससुर को उतार दिया था मौत के घाट

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के उदयपुर क्षेत्र के लैंग गांव में बीते बुधवार को एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या के आरोप में पुलिस ने पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित युवक चार बच्चों का पिता है। वह महिला से प्रेम संबंध बनाना चाहता था लेकिन उसने मना कर दिया। इसके चलते आरोपित ने घर में घुसकर चाकू से महिला का गला रेत दिया और जब इस दौरान महिला के 10 वर्षीय बच्चे और ससुर ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उनको भी मौत के घाट उतार दिया।

ambikapur triple murder case police arrested main accused

दरअसल, गुरुवार की सुबह कलावती सिरदार का शव घर में पड़ा हुआ मिला। वहीं उसके 10 साल के बेटे चंद्रिका का शव घर से करीब 50 मीटर दूर मिला था। वहीं ससुर मेघूराम की लाश घर से थोड़ी दर पर पड़ी हुई मिली थी। महिला अपने बेटे के साथ रहती थी जबकि ससुर पड़ोस के मकान में रहता था। तीनों की गला रेतकर हत्या की गई थी। बच्चे के पेट में चाकू से भी हमला किया गया था।

पुलिस ने इस मामले में करीब 100 लोगों से पूछताछ की तो अवैध संबंध की बात सामने आई। इस बीच पुलिस ने मृतक महिला के पड़ोसी अरविंद सिरदार को संदिग्ध मानकर हिरासत में ले लिया। उसके चेहरे और शरीर पर खून के धब्बे थे। ग्रामीणों से उसको लेकर जानकारी मिली थी। पुलिस ने पहले पूछताछ की तो आरोपित अरविंद गुमराह करता रहा। लेकिन जब सख्ती से पूछताछ हुई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस की पूछताछ में अरविंद ने बताया कि वह कलावती से प्रेम संबंध बनाना चाहता था लेकिन वह बार-बार मना कर देती थी। इसी बीच एक अन्य युवक को उसके घर आते देखा तो वह गुस्सा हो गया। बीते बुधवार की रात को अरविंद करीब 12 बजे कलावती के घर पहुंचा। उसके दरवाजा खोलने के बाद कलावती गुस्से में चिल्लाने लगी कि इतनी रात को क्यों आए हो। इस पर अरविंद ने चाकू से कलावती पर हमला कर दिया, लेकिन बचने की कोशिश में उसके बेटे चंद्रिका के पेट में लग गया।

पेट में चाकू लगते ही चंद्रिका निकल कर घर से बाहर भागा, लेकिन कुछ दूर जाकर गिर गया। इसके बाद अरविंद ने पहले कलावती का गला रेत दिया, फिर चंद्रिका का भी गला काट दिया। शोर और चीख-पुकार सुनकर ससुर मेघूराम पहुंचे तो आरोपी ने उनको भी मार डाला। इसके बाद चाकू खेत में छिपा दिया, जबकि खून से सने कपड़े और कलावती का मोबाइल जला दिया। पुलिस ने चाकू और जले हुए कपड़े व मोबाइल बरामद कर लिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+