Ambikapur मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सो रहे व्यक्ति की जमकर पिटाई, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

छत्तीसगढ़ का Ambikapur Medical College Hospital इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है । लेकिन यह चर्चा अस्पताल प्रबंधन के किसी अच्छे काम के लिए नहीं बल्कि लापरवाही को लेकर हो रही है। बीती रात मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अंदर हुए घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया में आग की तरह फैल गया। जिसके बाद इस वीडियो पर लोगों के कमेंट भी शुरू हो गए। इस वीडियो में अस्पताल की OPD में एक युवती एक व्यक्ति को चप्पलों से पिटती नजर आ रही है।

ambilapur

जानिए क्या था पूरा मामला
दरअसल अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल की OPD में एक व्यक्ति कूलर चलाकर अस्पताल के फर्श में सो रहा था। इसी बीच एक युवती ने कूलर बन्द कर दिया। इस बात को लेकर उस व्यक्ति और युवती में विवाद शुरू हो गया और इसी विवाद के चलते युवती ने व्यक्ति की चप्पलों से जमकर पिटना शुरू कर दिया। विवाद में बीच बचाव करने के लिए आसपास के लोग पहुंचे। जिसके बाद मामला शांत कराया गया।

hospital pitai

पिटाई का वीडियो हो रहा वायरल
अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार रात एक युवती का उस व्यक्ति को चप्पलों और लातों से पीटते हुए किसी ने वीडियो बना लिया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जब व्यक्ति के पिटाई का कारण पता चला तो लोग भी हैरान रह गए। इस वीडियो को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रहीं हैं।

medical college

मरीज को लगी थीं ठंड इसलिए बन्द किया कूलर
दरअसल कूलर के कारण मरीज को ठंड लग रही थी। जिसके चलते युवती ने कुलर को बंद कर दिया। यह युवती मरीज के साथ ठहरी थी। इस बात पर उस अज्ञात व्यक्ति ने आपत्ति की। फिर युवती इस बात पर गुस्सा आ गया। युवती ने उस व्यक्ति की लात घूसों और चप्पल से पिटाई कर दी। इस मामले कि जानकारी अस्पताल के गार्ड और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति से उसका पता और मरीज का नाम पुछा, तो पता चला कि उसका कोई परिचित अस्पताल में भर्ती नहीं है, वो केवल कूलर में सोने के लिए अस्पताल के अंदर आया था।

यह भी पढ़ें. Ambikapur मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नहीं मिला वाहन, ऑटो से शव लेकर घर पहुंचा बेटा, शर्मशार हुई मानवता

अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इस पूरे घटना क्रम में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही सामने आ रही है। कि आखिर अज्ञात व्यक्ति अस्पताल में कैसे घुस कर सो रहा था। इसके बाद पुलिस ने उस व्यक्ति को वहां से भगा दिया। अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों और पुलिस के चलते मामला शांत हो गया। लेकिन सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

अस्पताल में नहीं मिला था शव वाहन, ऑटो पर ले गया था शव
कुछ इसी तरह कुछ दिन पहले अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में क्षेत्र के सरगवां निवासी 50 वर्षीय दुर्योधन सिंह गम्भीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी मौत हो गई। इसके बाद पुत्र अनुराग सिंह ने पिता के शव को घर ले जाने के लिए 1099 पर कॉल किया। लेकिन पूरी रात बीत जाने के बाद भी उसे मुक्तांजली वाहन उपलब्ध नहीं हो सका। जिसके बाद मजबूरन उसे ऑटो के शव को घर लेकर जाना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+