छत्तीसगढ़ः अंबिकापुर में हाथियों का आतंक, एक ही परिवार के तीन लोगों को मार डाला

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र में बीते बुधवार की देर रात को हाथियों ने स्कूटी पर सवार एक परिवार के लोगों की जान ले ली। हाथियों ने युवक को कुचल दिया। वहीं पत्नी और चार साल के बच्चे को उठाकर फेंक दिया। हाथियों के हमले की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और वन विभाग को घटना की सूचना दी। इसके बाद हाथियों को जंगल की तरफ खदेड़ दिया गया। हाथियों की दहशत के चलते गांव वाले पूरी रात आग जलाकर वहीं बैठे रहे। कुन्नी के रहने वाले 30 वर्षीयगौतम दास अपनी पत्नी रीना दास और चार साल के बेटे युवराज के साथ स्कूटी से उदयपुर गए थे।

ambikapur elephant attack three member of family died

वहां माइक्रोफाइनेंस कंपनी से तीस हजार रुपये निकालने के बाद बुधवार की रात को गांव लौट रहे थे। इसी दौरान अलकापुरी से मोहनपुर चौक के पास रास्ते में खड़े हाथियों ने स्कूटी सवार परिवार पर हमला कर दिया। हाथियों ने महिला और बच्चे को उछालकर दूर फेंक दिया और गौतम को कुचल दिया। घटना में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलते ही वन विभाग के अफसर मौके पर पहुंच गए।

हाथियों को जंगल की तरफ भगाने के बाद तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं परिवार की मौत से ग्रामीण भी भड़क गए। हालांकि जिला पंचायत सदस्य राजनाथ सिंह ने लोगों को समझाया और हाथियों से दूर रहने की सलाह दी है। इसके बाद भी दहशत के चलते ग्रामीण सारी रात आग जलाकर वहीं बैठे रहे।

रेंजर सपना मुखर्जी ने बताया कि केदमा टर्निंग प्वाइंट पर स्कूटी सवार परिवार हाथी की चपेट में आ गया। पीड़ित परिवार को गुरुवार सुबह 75 हजार की तात्कालिक सहायता दी जाएगी। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी हुई है। लोगों की भीड़ हाथियों को और उग्र कर रही है। बताया जा रहा है कि 8 हाथियों का दल था, जो क्षेत्र में कई दिनों से उत्पात मचा रहा है। इसके चलते लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+