छत्तीसगढ़ के सभी भाजपा सांसद दिल्ली पहुंचे, सीएम विष्णुदेव साय ने किया रात्रिभोज का आयोजन

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में छत्तीसगढ़ के नव निर्वाचित लोक सभा सदस्यों के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी नव निर्वाचित सांसदों का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि सांसदों की भूमिका राज्य के विकास में अहम है और सभी को मिलकर छत्तीसगढ़ की प्रगति के लिए कार्य करना होगा।

ज्ञात हो कि यानी 4 जून को 2024 के लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित हुए. जिसमें छत्तीसगढ़ की 11 सीटों के भी परिणाम सामने आए। छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस 1 सीट पर कब्जा करने में सफल रही है।

cg

नरेंद्र मोदी पीएम पद की शपथ लेने वाले हैं। ऐसे में इस बार उनका कैबिनेट कैसा होगा, कौन से सांसद नई कैबिनेट में मंत्री बनेगा, इसे लेकर अटकलों का बाजार गर्म जारी है। अगर बात छत्तीसगढ़ की करें तो इस बार यहां भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की 11 में से 10 सीटों पर विजय हासिल की है। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में पहले से शनदार परफॉर्म किया है। ऐसे में आशा जताई जा रही है कि छत्तीसगढ़ के किसी संसद को भी मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने 2019 के मुकाबले 2024 के लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया है।

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 11 में से 9 सीटों पर विजय हासिल की थी, तो वहीं इस बार के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 10 सीट अपने नाम की है। ऐसे में माना जा रहा है कि मोदी कैबिनेट में छत्तीसगढ़ की हिस्सेदारी में इजाफा हो सकता है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा बोले, मोदी जी पर छत्तीसगढ़ की जनता का अटूट विश्वास है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+