सीएम भूपेश बघेल से मिलीं अभिनेत्री स्वरा भास्कर, छत्तीसगढ़ की फिल्म नीति को सराहा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यालय से जानकारी साझा की गई कि शुक्रवार को उनके निवास कार्यालय में बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने सौजन्य मुलाकात की है ।
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर अक्सर कांग्रेस की विचारधारा का खुलकर समर्थन करती नजर आती हैं। उन्हें अक्सर कांग्रेस नेताओ के पक्ष में सोशल मिडिया पोस्ट करते देखा जाता है। इस बीच उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यालय से जानकारी साझा की गई कि शुक्रवार को उनके निवास कार्यालय में बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने सौजन्य मुलाकात की है । इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वरा को मिलेट से बने उत्पाद और कोसा से बनी साड़ी उपहार स्वरुप भेंट किया।
Recommended Video
मुख्यमंत्री बघेल से मुलाकात के दौरान अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने बताया की फिल्म निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ राज्य एक बेहतरीन और उपयुक्त जगह है। यहां के कला- संस्कृति, पर्यटन और ऐतिहासिक स्थल फिल्म उद्योग को सहजता से आकर्षित कर रहे हैं, जो की फिल्म निर्माण के लिए सबसे जरूरी है। साथ ही सुश्री भास्कर ने छत्तीसगढ़ की फिल्म नीति की भी सराहना की। उन्होंने यह भी बताया की हमें फिल्म निर्माण के लिए यहां से काफी सहयोग भी मिल रहा है। गौरतलब है कि पिछले एक महीने से छत्तीसगढ़ में फिल्म मिसेज फलानी की शूटिंग चल रही है, जिसमे अभिनेत्री सुश्री स्वरा भास्कर मुख्य किरदार में नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications