Chhattisgarh: चुनाव से पहले भूपेश बघेल का मास्टर स्ट्रोक, चिटफंड कंपनी में लोगों के डूबे करोड़ों रुपये लौटाए

चिटफंड कंपनियों में लोगों के डूबे पैसे को लौटाए जा रहे हैं। सीएम भूपेश बघेल ने चिटफंड कंपनियों में निवेश करने वाले 3 हजार 274 निवेशकों को 2 करोड़ 56 लाख रुपये लौटाए हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Chhattisgarh Election 2023 Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाला है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मास्टर स्ट्रोक मारा है। चिटफंड कंपनी में डूबे लोगों के पैसे लौटाकर बड़ी राहत दी है। इस कदम से लोगों ने सीएम भूपेश बघेल की खूब तारीफ की। सरकार ने प्रदेश में लोगों को कम समय में डबल मुनाफा का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

चिटफंड कंपनियों में लोगों के डूबे पैसे को लौटाए जा रहे हैं। सीएम भूपेश बघेल ने चिटफंड कंपनियों में निवेश करने वाले 3 हजार 274 निवेशकों को 2 करोड़ 56 लाख रुपये लौटाए हैं। सीएम ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअली कार्यक्रम में लोगों को बड़ी राहत दी है।

इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि अब तक चिटफंड कंपनियों में निवेश करने वाले को करीब 40 करोड़ रुपये लौटाए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी सरकार छत्तीसगढ़ में ठगी करने वाली चिटफंड कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है।

Recommended Video

    CM Bhupesh Baghel ने कसा Chit Fund Companies पर शिकंजा, Investors को लौटाए पैसे | वनइंडिया हिंदी

    इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि चिटफंड कंपनियों में लोगों के डूबे पैसे को लौटाने वाला छत्तीसगढ़ पहला राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार इन कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और निवेशकों के पैसे लौटाए जा रहे हैं। इस मौके पर दुर्ग एसपी अभिषेक पलल्व ने बताया कि जिले में अब तक चिटफंड कंपनियों के 126 डायरेक्टर और 8 पदाधिकारियों की गिरफ्तार किया गया है।

    यह भी पढ़ें- CM भूपेश ने भाजपा को गिनाए MSP के आंकड़ें बोलेः UPA के 9 साल में 134% बढ़ी एमएसपी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+