छत्तीसगढ़ के सूरजपुर बड़ा हादसा, बोरवेल में फंसने से 3 मजदूरों की मौत
सूरजपुर, मई 30: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक बोरवेल में मिट्टी धंसने से तीन मजदूरों की दबकर मौत हो गई। जिला कलेक्टर गौरव कुमार ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। दो मजदूरों के शवों को बरामद कर लिया गया है। तीसरे शव की तलाश जारी है।

जानकारी के मुताबिक, धडसेरी गांव में एक सार्वजनिक तालाब खोदा जा रहा था। इस काम में 13 मजदूर लगे थे। 6 मजदूर कुएं के नीचे थे, जबकि सात मजदूर कुएं के ऊपर काम कर रहे थे। अचानक कुएं की मिट्टी भरभरा कर गिर गई। अंदर काम कर रहे मजदूर अंदर दब गए। तीन मजदूर किसी तरह से कुएं से निकलने में सफल रहे, जबकि तीन मजदूर वहीं मिट्टी में दब गए।
जानकारी मिलते ही कलेक्टर ने अंबिकापुर की एसडीएलएफ कह टीम को मौके पर रवाना किया। साथ ही SECL की आपदा प्रबंधन टीम को भी बुलाया गया। साथ ही एसडीएम और और पुलिस की टीम के साथ कई आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। कल से ही रेस्क्यू ऑपरेशन तीनों मजदूरों को बचाने की कोशिश जारी थी, लेकिन किसी को नहीं बचाया जा सका। डीएम गौरव कुमार ने बताया कि ''तीन शव नीचे दबे हुए थे, जिनमें 2 शव बरामद किए गए हैं, तीसरे की तलाश जारी है।''












Click it and Unblock the Notifications