सुकमा एनकाउंटर: मुठभेड़ में 22 जवान शहीद, तस्वीरों में देखें पूरा घटनाक्रम
रायपुर: देश के जवान एक तरफ जहां बाहरी दुश्मनों का मुंहतोड़ जवाब देने में लगे हुए है। वहीं दूसरी तरफ देश के अंदर नक्सली आंतरिक सुरक्षा के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। छत्तीसगढ़ के सुकमा में शनिवार (3 अप्रैल ) को नक्सलियों ने बड़े हमले को अंजाम दिया है। 10 दिनों के अंदर नक्सलियों का ये दूसरा बड़ा हमला है, जिसमें अब तक 22 सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई हैं।
Recommended Video

बता दें कि एसटीएफ, सीआरपीएफ की टीम और डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड के लगभग 400 जवान मिलकर शुक्रवार (02 अप्रैल) को नक्सलियों के बीजापुर सुकमा इलाके में सर्च ऑपरेशन कर रहे थे। इसी दौरान शनिवार को माओवादियों ने जवानों पर घात लगाकर हमला बोल दिया। जिसके बाद दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। अधिकारियों के मुताबिक रायपुर से करीब 400 किलोमीटर दूर सुकमा और बीजापुर की सीमा पर तरन क्षेत्र के जंगलों में ये मुठभेड़ शुरू हुई थी।

सीआरपीएफ सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुकमा में हुई मुठभेड़ के बाद नक्सलियों ने सुरक्षाकर्मियों से दो दर्जन से ज्यादा हथियार भी लूटे है। कमलोचन कश्यप, एसपी बीजापुर ने बताया कि इस हमले में 22 जवान शहीद हो गए हैं। वहीं सीआरपीएफ के महानिदेशक कुलदीप सिंह ऑपरेशनल कार्य और स्थिति का जायजा लेने के लिए आज सुबह छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं।

इधर, सुकमा में हुए नक्सली हमले पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि लगातार 4 घंटे तक फायरिंग हुई है, नक्सलियों को बड़ा नुकसान हुआ है। जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। 7 घायलों को रायपुर शिफ्ट किया गया है वो खतरे से बाहर हैं। वहीं हमले में 31 घायलों में से 16 घायल जवान CRPF के बताए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications