7 साल की बच्ची के साथ 12 साल के बच्चे ने किया गन्दा काम ! क्या मोबाइल देखकर बिगड़ रहे हैं बच्चे?
सूरजपुर, 24 मई। छोटी उम्र में बच्चे गलत बातें सीखकर अपराधी बन रहे हैं। सवाल उठने लगा है कि जिस उम्र में खेलकूद के अलावा किसी चीज में मन नहीं लगता,उस उम्र में बच्चे सेक्स के बारे में कैसे सोचने लगे हैं? क्या इसके पीछे मोबाइल फोन को दोषी माना जाये? जो भी हो, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में जो घटना घटी है,वह ऐसी तमाम सवाल पैदा करने के लिए काफी है,जहां एक 7 साल की बच्ची से 12 साल के बच्चे ने दुष्कर्म किया है। बताया जा रहा है कि नन्ही सी बच्ची पेड़ से आम तोड़ने का प्रयास कर रही थी, तभी आरोपी बालक वहां पहुंचा,उसने बच्ची को आम देने की बात कहकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

खून से लतपथ दुष्कर्म का शिकार हुई बच्ची रोते हुए जब अपने घर पहुंची, तब उसके परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। सिटी कोतवाली थाने से मिली जानकारी के अनुसार , रविवार को कुछ बच्चे आम के पेड़ के नीचे खेल रहे थे, इसी दौरान 7 साल की पीड़िता बच्ची खेलते हुए आम तोड़ने का प्रयास करने पहुंची। बच्ची को आम तोड़ने की कोशिश करता देख पड़ोस में रहने वाले 11 वर्ष के बच्चे ने उससे कहा कि मेरे घर में आम रखा है, चलो देता हूं। जिसके बाद दोनों बच्चे साथ में चले गए।
यह भी पढ़ें नर्स पर बनाता था संबंध बनाने का दबाव, शिकायत के बाद हुआ डॉक्टर गिरफ्तार
बच्ची के बयान के मुताबिक आरोपी बालक उसे अपने साथ घर में बने मवेशी बांधने वाली जगह ले गया ,जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को समझ नहीं आया कि उसके साथ क्या हुआ है,वह खून से लतपथ होकर रोते हुए अपने घर पहुंची,तब उसे तत्काल इलाज के लिए ले जाया गया ,जहां पूछताछ में मामला स्पष्ट हो पाया ,जिसके बाद प्रकरण की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी बच्चे को पकड़कर उससे जानने का प्रयास किया है कि उसने ऐसा क्यों किया? बच्चा केवल 12 साल का है ,इसलिए पुलिस भी ज्यादा सख्ती नहीं बरत रही है,लेकिन इस बात की आशंका जताई जा रही है कि ऑनलाइन स्टडी के बहाने दिनभर मोबाइल फोन अपने पास रखने के कारण बच्चे ने ऑनलाइन पोर्न वीडियो देखकर ऐसा करने की कोशिश की होगी। पुलिस ने बच्चे के परिजनों को सलाह दी है कि वह बच्चे के हाथ से मोबाइल दूर रखें।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: सीएम भूपेश बघेल पहुंचे नक्सल प्रभावित क्षेत्र कटेकल्याण, डैनेक्स में महिलाओ से जाने अनुभव












Click it and Unblock the Notifications