Korba: फ्रिज के नीचे आराम फरमा रहा था अजगर, जकड़ लेता तो आदमी पड़ जाता ठंडा
छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में आये दिन रिहायशी इलाकों से सांपों के पकडे जाने की खबर सामने आ रही है। कुछ दिनों पहले शहर के गोकुल नगर स्थित एक घर में अजगर फ्रीज के पास आराम फरमाता मिला।
कोरबा, 12 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में आये दिन रिहायशी इलाकों से सांपों के पकडे जाने की खबर सामने आ रही है। सांप कभी लोगों के किचन ,कभी लिविंग एरिया ,कभी डाइनिंग रूम तो कभी बैडरूम में घूमता फिरते नजर आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले शहर के गोकुल नगर स्थित एक घर में अजगर फ्रीज के पास आराम फरमाता मिला।

फ्रीज़ में बैठा अजगर ,अगर जकड़ लेता आदमी पड़ जाता ठंडा
बीते सप्ताह कोरबा के गोकुल नगर स्थित एक घर में बड़ा सा अजगर फ्रीज के नीचे रात भर आराम फरमाता दिखाई दिया। अगले दिन सुबह जब घर के मालिक फ्रीज से जरुरी सामान निकालने पहुंचे,तो घबरा गए,क्योंकि एक बेहद ही विशाल अजगर फ्रीज के नीचे छुपा बैठा था।
खतरनाक अजगर को अपने घर में आराम फरमाते देखकर घरवाले दहशत में थे कि इतना बड़ा अजगर किसी को जकड़ लेता,तो उसका बचना असंभव था। परिवार वालों ने कोरबा के प्रसिद्द स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी को बुलाया। विशेषज्ञों ने अजगर को पकड़कर एक बैग में डाला और उसे जंगल में छोड़ दिया।

जब नाली के रास्ते पहुंचा अजगर
कोरबा जिले के सीतामढ़ी कुम्हार इलाके में घनी आबादी के बीच बीते सितंबर को 9 फीट का अजगर देखा गया था। अजगर को देखते ही बस्ती के लोगों में भगदड़ मच गई। कोई भी व्यक्ति अजगर को हटाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था,लेकिन भीड़ में खड़े युवा शुभम साहू ने स्नेक रेस्क्यू करने वाले जितेन्द्र सारथी को इसकी सूचना दी।
जिसके तत्काल बाद जितेन्द्र सारथी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद अज़गर को रेस्क्यू कर लिया गया है। दरअसल छत्तीसगढ़ में फ़िलहाल बारिश रुकी हुई है। बताया जा रहा है कि बारिश नहीं होने की वजह से बढ़ी गर्मी से बचने के लिए अज़गर नाली में गया होगा।

वाशिंग में मशीन में फंस गया था कोबरा, किस्मत से बची जान
छत्तीसगढ़ का कोरबा जिला सांपों का अड्डा बनता जा रहा है। इस जिले में लगातार अलग-अलग इलाकों से सांपो के पकडे जाने की ख़बरें सामने आ रही हैं। सितंबर के अंत में सांप पकड़ने वाली टीम ने एक घर की वॉशिंग मशीन से सांप को रेस्क्यू किया था । शहर के बालको नगर थाना क्षेत्रके सेक्टर- 1 निवासी सतीश दास महंत के घर में रात वॉशिंग मशीन से तेज फुफकारने की आवाज सुनाई दे रही थी।
परिवार वालों ने जब वाशिंग मशीन में जाकर देखा तो उसके अंदर कोबरा सांप था। इसकी जानकारी स्नेक रेस्क्यू टीम को दी गई। टीम ने पाया कि सांप वाशिंग मशीन में फंस गया था। स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी ने कोबरा को वाशिंग मशीन से बाहर निकलकर दूर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।

सोफे पर बैठा था सांप, देखते रह गया परिवार
कुछ दिनों पहले ही कोरबा जिले में एक परिवार तब दहशत में आ गया जब उनके घर के सोफे पर किंग कोबरा आराम फरमा रहा था। सोफा में कोबरा मिलने की घटना जिले के ट्रांसपोर्ट नगर डीडीएम रोड की है। बताया जा रहा है कि रात्रि के समय करीब दो बजे जब घर के सारे लोग सो रहे थे,तब उन्होंने कोबरा के फुफकारने की आवाज़ सुनी। घर में सांप की आवाज़ सुनने के बाद डरे हुए लोगों ने भोजन कक्ष के सोफे मे आराम से बैठा जहरीला कोबरा सांप को देखा।

जूते में बैठा था सांप,अगर बिना देखा पहन लिया होता तो चली जाती जान
बीते दिनों जिले के रामपुर इलाके में रहने वाले राजेश बरवे का परिवार उस समय दहशत में आ गया,जब उनके घर में जहरीले सांप पाया गया। दिन के समय परिवार के लोगो को ज़ोर-ज़ोर से सांप के फुफकारने की आवाज सुनाई दी।आवाज़ की दिशा में जाने पर पता चला कि वह जूते चप्पल के लिए बनाये गए रैक से आ रही थी।जिसके बाद सांप को वहां से हटाया गया।
परिवार के लोग रैक से जूते निकालकर उन्हें पहनने वाले थे,उससे पहले ही वहां खड़ी पालतू बिल्ली ने परिवार के लोगों का ध्यान खींचा । रैक के पास से आ रही आवाज़ को सुनकर रैक के पास खड़ी पालतू बिल्ली मानो परिवार के लोगों को पास आने से रोक रही थी। बिल्ली की गतिविधियों को नोटिस करने के बाद परिवार वाले समझ गए कि रैक में सांप घुसा है।

AC फ्रिज मे भी सांप का निवास
कुछ दिनों पहले ही कोरबा के कोसाबाड़ी इलाके में एक घर के एसी से सांप को निकाला गया था। करीब 4 फीट लंबा रैट स्नेक चूहे खाने के लिए घर में घुस आया था। इसके अलावा बीते दिनों बिजली विभाग के अफसरों की कॉलोनी में बने बीकन इंग्लिश स्कूल में भी सर्प घुस गया था। जिससे शिक्षकों और बच्चों में दहशत फैली गई थी।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh News: बेहद शातिर निकली बूढ़ी पड़ोसन , बनवाई नकली चाबी ,2 साल तक उड़ाया पैसा ,ऐसे खुला राज












Click it and Unblock the Notifications