Viral video: एमपी में शिक्षा व्यवस्था बनी मजाक! चलती क्लास में कुर्सी पर पैर रख खर्राटे मारते टीचर का वीडियो
Teacher's viral video: : मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के एक स्कूल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में शिक्षिका सोते हुए दिख रहे हैं।
जानकारी मुताबिक मामला जिले के राजनगर क्षेत्र के देवगांव के प्राइमरी स्कूल का है। जहां प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका कुर्सी पर टांगे पसारकर आराम फरमा रही है और आस-पास बच्चे बैठे हुए हैं।

बच्चे मैडम से कुछ पूछने की चाह कर रहें हैं लेकिन डरे हुये हैं और शांत हैं कि कहीं मैडम की नींद नहीं टूट जाये, ऐसे में अगर मैडम को बच्चे नींद से जगा देंगे तो फिर बच्चो की खैर नहीं होगी। और इसी डर से बच्चे शांत बैठे हुए हैं।
लोगों के आरोप हैं कि छतरपुर जिले के सरकारी विद्यालयों की स्थिति राम भरोसे है, क्योंकि जिन शिक्षकों की जिम्मेदारी बच्चों को पढ़ाने की है वही क्लासरूम में नींद फरमा रहें हैं।
वायरल वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि कैसे शिक्षिका क्लास में टेंशन फ्री होकर बिंदास सो रही हैं। सरकारी स्कूलों के हालात किसी से छिपे नही है ऐसे में सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले अध्यापकों के इस तरह के वीडियो सरकारी सिस्टम में सवालिया निशान खड़ा करते है|
मामले में DPC अरुण शंकर पाण्डेय की जानकारी मुताबिक क्लास में जो शिक्षिका सो रही हैं, उनका नाम संध्या खरे है। शिक्षिका राजनगर के देव गांव में पदस्थ है। हम उन्हे कल तक निलंबित कर देंगे। इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महिला टीचर के खिलाफ सख्त एक्शन लेकर दूसरे लोगों को ये उदाहरण दिया जाएगा कि कोई भी बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications