Chhatarpur News: ग्राहक बनकर ज्वैलरी शॉप में घुसी तीन महिलाएं, नाक के नाचे से उड़ाए गहनें
Chhatarpur News: छतरपुर जिले के सराफा कारोबारी लुटेरी गैंग के निशाने में हैं। 23 मार्च को एक ज्वैलरी की दुकान में ग्राहक बनकर घुसी तीन महिलाओं ने लूट की घटना को अंजाम दिया। उनकी सारी हरकत सीसी कैमरे में कैद हो गई।
पीड़ित ज्वेलर्स दुकान के अनुसार ज्वैलरी की खरीदारी करने पहुंची तीनों महिलाओं ने दुकान मालिक से गहने दिखाने को कहा। दुकानदार ने ट्रे में रखकर महिलाओं के ज्वेलरी रख दी।
देखते ही देखते महिलाओं ने ट्रे से कब ज्वेलरी साफ कर दी, उस समय दुकान मालिक को समझ नहीं आया। महिलाओं के जाने के बाद जब दुकान मालिक अपनी ज्वेलरी चेक की तो देखा कि ज्वेलरी में से एक सोने की बेसर और टाप्स नहीं है।

दुकान मालिक नारायण सोनी ने चोरी हुए जेवरों को अपनी दुकान में तलाशा बाद में जब सामान नहीं मिला तब पूरे घटना की रिपोर्ट बीते रोज 23 मार्च को चंदला थाने में दर्ज कराई। इसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला गया। तब जाकर चोरी पकड़ में आई।
सीसीटीवी वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है। कि सलवार सूट में बैठी तीसरी महिला ने ट्रे से गहना उठा लिया। फिर साड़ी पहने बैठी महिला को काउंटर के नीचे से थमा दिया।
दुकान मालिक नारायण सोनी के पुत्र रविन्द्र सोनी की जानकारी मुताबिक जो भी व्यक्ति इन शातिर महिलाओं की जानकारी उपलब्ध करवाएगा, उसे 5000 रुपये का नकद इनाम मेरी तरफ से दिया जाएग। वहीं इस मामले को लेकर चंदला थाना प्रभारी प्रशांत सेन ने जानकारी दी कि चोरी की घटना को अंजाम देने वाली महिलाओं का सीसीटीवी वीडियो के माध्यम से पहचान की जा रही है। जल्द ही तीनों महिलाएं पुलिस की गिरफ्त में होगी।












Click it and Unblock the Notifications