Chhatarpur: मास्साब की करतूत, महिला डांसर को देख मचल गए, गोद में उठाकर नाचने लगे
छतरपुर के बड़ामलहरा में पदस्थ प्रधानाध्यापक एक शादी समारोह में डांस गर्ल को उठाकर नाचने लगे, इसी दौरान किसी ने मास्साब की इस हरकत का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

मप्र के छतरपुर जिले में एक शादी समारोह में गर्ल डांसरों को बुलाया गया था। शादी में पहुंचे एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक बहक गए और खुद पर काबू नहीं रख सके। युवाओं संग पैर थिरके तो फिर एक महिला डांसर को गोद में उठाकर नाचने लगे। किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
छतरपुर जिले के बड़ा मलहरा की माध्यमिक शाला में पदस्थ प्रभारी प्रधानाध्यापक राममिलन लोधी का एक शादी समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें शिक्षक राममिलन शादी समारोह में लगाए गए डीजे प्लेटफॉर्म पर थिरकते नजर आ रहे हैं, यहीं पर महिला डांसर भी डांस कर रही दिख रही हैं। शिक्षक एक महिला डांसर को अपनी गोद में उठाकर नाचने लगते हैं, हालांकि उनकी इस हरकत पर डांसर नाराज हो जाती है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर लोग कई तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications