Rajnagar: छतरपुर BJP जिलाध्यक्ष ने ठोकी दावेदारी, गजब का तर्क, बोले दूसरों को टिकट दिया तो फिर हार जाएंगे सीट
बुंदेलखंड में भाजपा की दूसरी सूची आने से पहले विधानसभा सीटों पर नए-नए दावेदर बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला छतरपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा राजनगर विधानसभा सीट से की गई दावेदारी का है। उन्होंने एक बयान देकर पार्टी के अंदर हलचल मचा दी है।

दरअसल राजनगर विधानसभा सीट पर भाजपा ने बीते 2018 में वर्तमान भाजपा जिला महामंत्री अरविंद पटेरिया को प्रत्याशी बनाया था। वे कांग्रेस के वर्तमान विधायक विक्रम सिंह नातीराजा से चुनाव हार गए थे। पार्टी के ही पूर्व मंडी अध्यक्ष डॉ. घासीराम पटेल पर उन्हें हराने के आरोप लगे थे। इस दफा भी अरविंद पटेरिया और डॉ. घासीराम पटेल यहां से प्रबल दावेदार हैं। इस बीच जिलाध्यक्ष की दावेदारी से यहां नए समीकरण नजर आ रहे हैं।
दलित आबादी बाहुल्य सामान्य सीट है राजनगर
बुंदेलखंड और बघेलखंड इलाके में छतरपुर जिले की राजनगर विधानसभा एकचर्चित सीट है। खजुराहो के अंतर्गत आती है। आगामी विधानसभा चुनाव में दोनों दलों की प्रमुख सूची में शामिल मानी जा रही है। राजनगर विधानसभा सीट महत्वपूर्ण सीट है। यहां 2018 में कांग्रेस के विक्रम सिंह नातीराजा ने जीत दर्ज की थी। आंकड़ों के मुताबिक इस सीट पर मात्र 28 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। कांग्रेस के विक्रम सिंह बुंदेला ने भाजपा के अरविंद पटेरिया को महज 732 वोट से हराया था।












Click it and Unblock the Notifications