Queens on Wheels riders: 25 जांबाज महिलाएं घूम रही हैं मध्य प्रदेश, दे रही हैं महिला सशक्तिकरण का संदेश

Queens on Wheels riders: मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों के रोमांचक सफर पर निकली क्वीन्स ऑन द व्हील की 25 राइडर्स की टीम खजुराहो पहुंची।

मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थलों को सुरक्षित रखने का संदेश लेकर पहुंची इस टीम में महाराष्ट्र, बिहार, एमपी, तमिलनाडु,यूपी, सहित ब्राजील की महिला राइडर भी शामिल हैं। इस टीम ने अपनी यात्रा की शुरुआत भोपाल से की थी। 8 मार्च को महिला दिवस पर भोपाल में इस यात्रा का समापन होगा।

Queens on Wheels riders

टीम का उद्देश्य मध्यप्रदेश के टूरिज्म को बढ़ावा देना, पर्यटन स्थल के सौंदर्य को बढ़ावा देना है। टीम में शामिल सभी महिला राइडर्स का उद्देश्य मातृशक्ति को आगे लाना भी है।

टीम की सभी महिला सदस्यों ने मध्य प्रदेश के पर्यटल स्थलों की प्रशंसा की‌। ये बाइक रैली 2 मार्च को भोपाल से चंदेरी के रास्ते होती हुई 6 मार्च को खजुराहो पहुंची। पायल होटल में एक रात स्टे करने के बाद ये महिला बाइक रैली 7 मार्च को यह यात्रा सागर के रास्ते 8 मार्च को भोपाल में महिला दिवस के अवसर पर पहुंचेगी।

बाइक रैली में हैदराबाद, इंदौर, नागपुर, मुंबई, आदि शहरों की महिला राइडर शामिल हैं। ये मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की एक अनोखी पहल है। सभी पर्यटन स्थलों पर सहयोगी संस्थाओं द्वारा महिला बाइक रैली का स्वागत किया जाएगा।

बाइक राइडर्स मध्यप्रदेश के पर्यटन गंतव्यों से गुजरते हुए लगभग1400 किलोमीटर के रोमांचक सफर कर रही हैं‌। महिला राइडर्स जनजातीय संग्रहालय भोपाल से सांची, चंदेरी, कूनो, ग्वालियर, ओरछा और खजुराहो छतरपुर सागर गुजरेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+