Chhatarpur: प्रधानमंत्री के भाई प्रहलाद मोदी पहुंचे बागेश्वरधाम, भाजपा की जीत के लिए मन्नत मांगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रहलाद दामोदर मोदी मध्य प्रदेश के छतरपुर पहुंचे थे। यहां वे गढ़ा स्थित प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र बागेश्वरधाम में दर्शन करने पहुंचे थे। वे करीब आधे घंटे मंदिर परिसर में रुके। उन्होंने बालाजी सरकार सहित परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन कर परिक्रमा व पूजापाठ भी किया है।

prahlad_modi

प्रहलाद मोदी पहले भी छतरपुर आ चुके हैं। बुंदेलखंड के सागर, छतरपुर में यह उनका तीसरा दौरा था। वे शुक्रवार को छतरपुर पहुंचे थे। यहां सर्किट हाउस में कुछ समय के लिए रुके, इसके बाद वे बागेश्वरधाम तीर्थक्षेत्र पहुंचे थे। स्थानीय मीडिया से बात करते हुए प्रहलाद मोदी ने बताया कि तीर्थ स्थल बागेश्वरधाम में दर्शन कर उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि आगामी 2024 में भाजपा एक बार फिर जीते। देश में भाजपा की सरकार बने। देश का मान सम्मान बना रहे। उन्होंने बताया कि देश में सुख-समृद्धि की कामना को लेकर उन्होंने बालाजी सरकार से प्रार्थना की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+