मध्य प्रदेश के छतरपुर में बिजली गिरने से 2 की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल
मध्य प्रदेश के छतरपुर में बड़ा हादसा सामने आया है। ययहां बिजली गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए है। यह हादसा छतरपुर के कछार गांव में हुआ है। पुलिस ने बताया कि घायलों को दामोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
बक्सवाहा पुलिस स्टेशन इंचार्ज ने बताया कि कर्री और कछार गांव के बीच वन विभाग तार लगाने का काम करा रहा था। कई मजदूर यहां काम कर रहे थे। इसी दौरान भारी बारिश से खुद को बचाने के लिए ये लोग पेड़ के नीचे छिपे थे। इसी दौरान बिजली गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

बता दें कि 8 जुलाई को भी इसी तरह का हादसा सामने आया था। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में बिजली गिरने से अलग-अलग घटना में तीन लोगों कीमौत हो गई थी, जिसमे एक महिला भी शामिल थी। हादसे में तीन लोग घायल भी हुए थे।
वहीं 4 जुलाई को आजमगढ़ में छह लोगों की बिजली गिरने से मौत हो गई थी, जबकि एक बच्चा घायल हो गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर की थी।












Click it and Unblock the Notifications