खजुराहो अंतरराष्ट्रीय नृत्य महोत्सव में विदेशी मेहमान शामिल होंगे, जी-20 समिट साथ-साथ होगा
यूनेस्को की विश्वधरोहर में शामिल खजुराहो में आगामी 20 से 26 फरवरी तक प्रतिष्ठित महोत्सव का आयोजन होगा। आयोजन में इस साल दर्जनों की संख्या में देशी-विदेशी मेहमानों के शामिल होने को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

Khajuraho Dance Festival and G-20 Summit: खजुराहों में आयोजित होने वाला खजुराहो अंतरराष्ट्रीय नृत्य महोत्सव और जी-20 समूह की बैठकें साथ-साथ होंगी। दोनों आयोजन में सैकड़ों की संख्या में विदेशी मेहमान, विदेशों से समिट में आने वाले विदेशी डेलिगेट्स, राजनीतिक प्रतिनिधि भी शिरकत करेंगे। जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। प्रशासन का प्रयास है कि आयोजन में शामिल होने वाले विदेशी मेहमान खजुराहो से अच्छा संदेश लेकर अपने देश वापस जाएं।
खजुराहो में अंतरराष्ट्रीय नृत्य महोत्सव आगामी 20 से 26 फरवरी तक आयोजित होगा। डांस फेस्टिबल का आयोजन को मंदिर प्रांगण में होगा किया जाएगा। आयोजन का उद्घाटन प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल करेंगे। इसी दौरान खजुराहो में जी-20 समूह की संस्कृति एवं कला से जुड़ी बैठकों आयोजित होंगी। खजुराहो में होने वाले दोनों बड़े आयोजनों को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन सहित शासन के तमाम विभाग टीम के रुप में तैयारियों में जुटे हुए हैं। डांस फेस्टिबल को लेकर उस्ताद अलाउद्दीन खान संगीत व कला अकादमी के अधिकारी तथा स्थानीय प्रशासन के साथ समाजसेवी रणनीति बनाने और तैयारियों को देख रहे हैं।
Recommended Video
विदेशी मेहमानों के स्वागत, सत्कार की जिम्मेदारियां बांटी
आयोजन को लेकर बीते रोज कलेक्टर संदीप जीआर ने बैठक का तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर ने कहा कि जी-20 के आयोजन होने के चलते आए हुए विदेशी मेहमानों को कार्यक्रम में शामिल होने के साथ पर्यटन स्थल से एक अच्छा मैसेज लेकर जाएं। इसके लिए सभी शहरवासी, व्यापारी, दुकानदार व ट्रबल ट्रेड से जुड़े लोगों को आयोजन से जोड़कर उन्हें जागरुक करें।












Click it and Unblock the Notifications